होर्मुज से गुजरता जहाज(सांकेतिक तस्वीर) सोर्स- सोशल मीडिया
विदेश

फिर कमर्शियल जहाज पर निशाना! भारतीय नाविक की मौत पर भारत ने जताई चिंता, तनाव तुरंत कम करने का आह्वान किया

Ship Attacked: विदेश मंत्रालय ने ओमान के तट के पास एक व्यावसायिक जहाज पर हुए हमले को लेकर बयान जारी किया है। बयान में MSV अल जुसुफी पर हुए हमले की निंदा की गई है। इस घटना में एक भारतीय की मौत हो गई।

नितिन कुमार राय

Highlights

  • ओमान के तट के पास कमर्शियल जहाज को निशाना बनाया

  • हमले में भारतीय नाविक की मौत पर भारत का बयान

  • घटना को लेकर भारत ने चिंता व्यक्त की है

Middle East Tension Updates: ओमान के तट के पास एक कमर्शियल जहाज पर हुए हमले में एक भारतीय नाविक की मौत होगई। भारत ने मंगलवार को पश्चिम एशिया में तनाव को तुरंत कम करने और राजनयिक समाधान के लिए चल रही बातचीत को पूरा करने का आह्वान किया। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में, भारत ने सोमवार शाम ओमान के लिमाह के पास भारतीय झंडे वाले कमर्शियल जहाज 'MSV अल जुसुफी' पर हुए हमले की निंदा की। इस घटना में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य लोगों को बचा लिया गया।

स्थिति पर भारत की नजर

विदेश मंत्रालय ने बताया कि ओमान में भारतीय दूतावास स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और ओमान के अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है, ताकि बचाए गए भारतीय नागरिकों और मृतक के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द वापस लाया जा सके। बयान में कहा गया कि हम कल शाम ओमान के लिमाह के पास एक कमर्शियल जहाज 'MSV अल जुसुफी' पर हुए हमले की निंदा करते हैं। जहाज पर सवार 14 भारतीय नागरिकों में से 13 को बचा लिया गया है, जबकि एक भारतीय नागरिक की चोट लगने के कारण दुखद मौत हो गई।

तनाव कम करने की अपील

भारत सरकार भारतीय नागरिकों तथा मृतक के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द वापस लाने के लिए ओमान के अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहा है। इस क्षेत्र में कमर्शियल जहाजों पर बार-बार हो रहे हमलों पर विदेश मंत्रालय ने चिंता जताते हुए तनाव को तुरंत कम करने और कूटनीतिक समाधान निकालने की भारत की मांग को दोहराया। कमर्शियल जहाजों पर लगातार हो रहे हमले बेहद चिंताजनक बताया है। साथ ही, अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों पर आवाजाही और व्यापार की स्वतंत्रता को बहाल करने की मांग की।

ओमान कोस्ट गार्ड की मदद से रेस्क्यू

यह बयान तब आया है जब केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने ओमान के तट के पास 14 भारतीय चालक दल के सदस्यों वाले जहाज पर हुए हमले के बाद एक भारतीय नाविक की मौत की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि 2 नवंबर को ओमान के तट के पास से गुजरते समय जहाज से एक अज्ञात हवाई वस्तु टकरा गई। ओमान कोस्ट गार्ड ने 13 चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और बचा लिया। मृतक नाविक की पहचान गुजरात के गंधार नाहिम अजीज के रूप में हुई है।

दुनिया के किन 10 देशों में हिंदुओं की आबादी सबसे ज्यादा? भारत दूसरे नंबर पर

BSF जवान पर हमले के बाद पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी, जगह-जगह रो रही छापेमारी

त्रिपुरा के बोक्सानगर में तस्करों का BSF जवान पर बर्बर हमला, अशाबारी में तनाव का माहौल; हमले का VIDEO वायरल

दिल्ली में पुलिस बनाम पुलिस, सड़क पर उतरे 150 पुलिसकर्मी, जानिए क्या हैं पांच मांगें और क्यों भड़का विवाद

WMO की महासचिव सेलेस्टे साउलो ने की भारत की तारीफ, साइक्लोन मैनेजमेंट में बताया रोल मॉडल