तेहरान के एक शॉपिंग सेंटर में लगी भीषण आग, फोटो (सो.सोशल मीडिया) 
विदेश

IRAN: तेहरान के जन्नत आबाद बाजार में भीषण आग, आसमान में उठा काला धुआं; मौके पर दमकल की टीमें मौजूद

Tehran Fire News: ईरान की राजधानी तेहरान के जन्नत आबाद इलाके में स्थित एक व्यस्त शॉपिंग सेंटर में भीषण आग लग गई है। दमकलकर्मी आग को रिहायशी इलाकों में फैलने से रोकने में जुटे हैं।

अमन उपाध्याय

Iran Latest News In Hindi:  ईरान की राजधानी तेहरान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मंगलवार सुबह तेहरान के पश्चिमी हिस्से में स्थित एक व्यस्त बाजार में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक है कि इसकी ऊंची लपटें और उठता हुआ घना काला धुआं शहर के कई हिस्सों से साफ दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्रों के ऊपर काले धुएं के ऊंचे-ऊंचे बादल उठते हुए देखे जा सकते हैं।

जन्नत आबाद इलाके में मची अफरा-तफरी

अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह आग पश्चिमी तेहरान के जन्नत आबाद शोमाली इलाके में स्थित एक प्रसिद्ध शॉपिंग सेंटर जिसे 'बाजार जन्नत' के नाम से जाना जाता है आग उसी में लगी। यह आग सुबह करीब 10 बजे लगी। चूंकि यह बाजार लगभग 2000 वर्ग मीटर में फैला हुआ है और घटना के समय यह पूरी तरह खुला था इसलिए वहां बड़ी संख्या में विक्रेता और ग्राहक मौजूद थे। बाजार में दुकानें और छोटे-छोटे स्टॉल एक-दूसरे से सटे हुए थे जिसके कारण आग बहुत तेजी से फैली।

राहत और बचाव कार्य जारी

तेहरान आपातकालीन सेवाओं के ऑपरेशन कमांडर मोहम्मद बेहनिया ने स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि दमकलकर्मियों के पहुंचने से पहले ही आग काफी बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले चुकी थी। सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवाएं और दमकल की कई टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं।

फिलहाल अग्निशमन दल कई दिशाओं से आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि उनका मुख्य ध्यान अभी आग को आसपास की इमारतों और आवासीय क्षेत्रों में फैलने से रोकना है ताकि नुकसान को कम किया जा सके।

कितने लोग हुए हताहत?

राहत की बात यह है कि ऑपरेशन कमांडर मोहम्मद बेहनिया के अनुसार, अब तक इस भीषण आग में किसी भी व्यक्ति की जान जाने या किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। हालांकि, अधिकारियों ने यह भी कहा है कि अभी स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में नहीं है इसलिए घायलों या संभावित मौतों की सटीक जानकारी बाद में जारी की जाएगी। आग लगने के असली कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और जांच जारी है।

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की

DUSU चुनाव के बाद CJP का विपक्ष पर हमला, बोले- बंटे विपक्ष का फायदा उठा रही है ABVP

'सेमीकॉन 2026' में 10 अरब डॉलर के निवेश का अनुमान, कंपनियों में दिख रहा उत्साह; उभरते प्लेयर आ रहे सामने

पहली बार PDA रथ से निकलेंगे अखिलेश यादव, 24 सितंबर को रायबरेली में MLA राहुल लोधी के घर लेंगे चाय की चुस्की

क्यों की गई थी रेलवे सुरक्षा बल की स्थापना, IB को करनी पड़ी थी सिफारिश, जानिए पूरा इतिहास