अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रुबियो (सोर्स- सोशल मीडिया)
विदेश

ट्रंप प्रशासन से इस्तीफा देंगे मार्को रुबिया! चुनावी हार के बाद आई बड़ी रिपोर्ट, विकल्प खोज रहें विदेश मंत्री

Marco Rubio: ट्रंप प्रशासन छोड़ने की अटकलों के बीच अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रुबियो ने चुप्पी तोड़ी। उन्होंने इस्तीफे की खबरों को अफवाह बताया और ट्रंप के साथ रहने की बात कही।

अक्षय साहू

Highlights:

  • मार्को रुबियो ने ट्रंप प्रशासन छोड़ने की खबरों को महज अफवाह बताया

  • रुबियो ने कहा कि वह ट्रंप का कार्यकाल खत्म होने तक उनके साथ काम करना चाहते हैं

  • 2028 में जेडी वेंस के राष्ट्रपति चुनाव लड़ने पर रुबियो ने समर्थन देने की बात कही

Marco Rubio Resignation: अमेरिका में हाल ही में मध्यावधि चुनाव संपन्न हुए। इन चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप और उनकी रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी ने अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों में अपना बहुमत खो दिया है। इसके साथ ही ट्रंप प्रशासन से जुड़े बड़े अधिकारियों और नेताओं के इस्तीफा देने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी बीच खबर आई कि अमेरिका के विदेश सचिव मार्को रुबियो भी ट्रंप का साथ छोड़ सकते हैं।  

मार्को रुबियो के ट्रंप प्रशासन छोड़ने की खबर ऐसे समय में आई, जब ट्रंप की करीबी और अमेरिकी न्याय विभाग के नागरिक अधिकार प्रभाग की प्रमुख हरमीत ढिल्लों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में रुबियो के इस्तीफे की खबर से अमेरिकी सियासत में हलचल मच गई। हालांकि इन खबरों पर बात करते हुए रुबियो ने इन्हें मात्र अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि वह ऐसा कुछ नहीं कर रहे हैं। 

क्या ट्रंप प्रशासन से इस्तीफा देंगे रुबियो?

मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की ऐतिहासिक हार के बाद मार्को रुबियो को लेकर ब्लूमबर्ग ने एक रिपोर्ट पेश की थी। जिसमें दावा किया गया था कि रुबियो चुनाव में मिली हार के बाद अपने लिए विकल्पों की तलाश कर रहे हैं। हालांकि द न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए अपने इंटरव्यू में रुबियो ने स्पष्ट किया कि उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि वह ट्रंप के कार्यकाल के अंत तक उनके साथ काम करना चाहते हैं।

ट्रंप प्रशासन छोड़ने पर क्या बोले रुबियो? 

मार्को रुबियो ने गुरुवार को व्हाइट हाउस स्थित अपने कार्यालय में एक इंटरव्यू में कहा, सच कहूं तो, मुझे नहीं पता कि इस प्रकार की बातें कहां से आती हैं। मुझे अपना काम बहुत पसंद है और जब लोग यह कहते हैं कि वह अपनी नौकरी छोड़ देंगे तो उन्हें हंसी आती है। मैं पूछता हूं कौन सी नौकरी?

रुबियो से इंटरव्यू के दौरान 2028 में राष्ट्रपति चुनाव लड़ने को लेकर भी सवाल किए गए। हालांकि वह 2028 के चुनाव पर जवाब देने से बचते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि वह इस पर अब बात नहीं करना चाहते हैं। अमेरिकी विदेश सचिव ने कहा कि अगर जेडी वेंस चुनाव लड़ते हैं तो वह उनका समर्थन करेंगे। उन्होंने इससे पहले भी कहा था कि वेंस उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं। 

रुबियो और वेंस के मुकाबला

माना जा रहा है कि रिपब्लिकन पार्टी 2028 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में मार्को रुबियो या उपराष्ट्रपति जेडी वेंस में से किसी एक पर दांव लगा सकती है। इसके चलते कई बार यह खबरें सामने आई थी कि रुबियो और वेंस के बीच तनाव का माहौल है।

4 साल की जगह 6 साल सेना में रहेंगे अग्निवीर, क्या इस दौरान कर सकेंगे शादी? जानें मौजूदा नियम और नया अपडेट

ससुराल वालों से इतनी नफरत? बेंगलुरु में साइको पति ने सास, सालों समेत 7 लोगों को उतारा मौत के घाट, ऐसे खुला राज

23 साल के युवक ने लड़की बनकर 1000 लोगों से की गंदी चैट, 82 की नंगी वीडियो बनाई; जानें फिर आगे क्या किया?

दिल्ली में अरेस्ट के बाद CJP का नया दांव, केरल में SIR के खिलाफ प्रदर्शन; 7 नवंबर को कोच्चि में जुटेंगे नेता

Weather Update: मुरासु तूफान कमजोर, फिर भी दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट; जानें कहां चलेगी तेज हवा