प्रतीकात्मक फोटो  
विदेश

वियतनाम जा रही 300 लोगों की नाव समुंदर में डूबी, सिंगापुर ने दो देशों की मदद से बचाया

सूर्यकांत तिवारी

कोलंबो: श्रीलंका (Sri Lankan) की नौसेना ने सोमवार को बताया कि सिंगापुर प्रशासन (Singapore Administration) ने करीब 300 संदिग्ध लोगों को उनकी नाव डूबने के बाद सुरक्षित बचाया है। नौसेना के प्रवक्ता इंडिका डि सिल्वा (ndica de Silva) ने बताया कि जहाज पर सवार श्रीलंकाई नागरिकों ने सोमवार को नौसेना से संपर्क किया और जहाज डूबने की बात बतायी। जिसके बाद यह रेस्क्यू किया गया। 

उन्होंने बताया कि इसपर कोलंबो स्थित मारीटाइम रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर ने सिंगापुर, वियतनाम और फिलीपीन से मदद मांगी। सिंगापुर प्रशासन ने बाद में श्रीलंका को सूचित किया कि जहाज पर सवार लोगों को बचा लिया गया है और वे वियतनाम जा रहे हैं। 

डि सिल्वा ने बताया कि नौसेना को आधिकारिक तौर पर जहाज पर सिर्फ एक श्रीलंकाई नागरिक के होने की सूचना है और अन्य लोगों की पहचान की पुष्टि उनके वियतनाम पहुंचने पर की जाएगी। फिलहाल सभी को सुरक्षित बचा लिया गया है। नाव कैसे डूबी इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। (एजेंसी)

Delhi Rally Live: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली, राहुल ने CEC पर वोट चोरी का लगाया गंभीर आरोप

Ramlila Maidan History: कभी तालाब था रामलीला मैदान, नेहरू से जेपी और अन्ना आंदोलन तक की कहानी

अब अर्नब के बाद मुरासु का खतरा, 2 और 3 नवंबर को इन राज्यों में बारिश का हाई अलर्ट

हम रिजीम चेंज की ओर बढ़ रहे हैं... दिल्ली में INDIA ब्लॉक की मेगा रैली में संजय राउत का कड़ा हमला

राहुल गांधी को कनॉट प्लेस में बंद मिली दुकानें, बोले- कौन करवा रहा व्यापारियों का नुकसान, भाजपा पर लगाए आरोप