आतंकियों को पानी में लड़ने की ट्रेनिंग दे रहा लश्कर-ए-तैयबा (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

फिर मुंबई जैसा हमला करने की तैयारी में लश्कर! आतंकियों को दे रहा पानी में लड़ने की ट्रेनिंग, सामने आया VIDEO

Lashkar e Taiba VIral Video: लश्कर-ए-तैयबा के नए वीडियो में पानी के जरिए हमले की ट्रेनिंग, वॉटर फोर्स, बोट संचालन और स्कूबा डाइविंग पर जोर, जिससे भारत की सुरक्षा चिंताएं बढ़ा दी हैं।

अक्षय साहू

Lashkar e Taiba Target India: पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा एक नया वीडियो सामने आया है, जिसने भारत की सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। इस वीडियो में लश्कर-ए-तैयबा और उसकी राजनीतिक शाखा पाकिस्तान मरकज मुस्लिम लीग से जुड़े लोग पानी के जरिए हमले करने वाले लड़ाकों को तैयार करने की बात करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में खास तौर पर कश्ती और समुद्री रास्तों से लंबे सफर की ट्रेनिंग पर जोर दिया गया है। यह वीडियो इसलिए भी गंभीर माना जा रहा है क्योंकि वर्ष 2008 के मुंबई आतंकी हमलों में शामिल अजमल कसाब समुद्री रास्ते से ही भारत में दाखिल हुआ था। ऐसे में लश्कर की ओर से पानी में लड़ने वाले आतंकियों की ट्रेनिंग को उसी तरह के हमलों की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है। आतंकी ट्रेनिंग का वीडियो वायरल सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर OsintTV ने इस वीडियो को पर साझा किया है। वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर हरीश डार के रूप में की गई है। वह अपने नए रंगरूटों को संबोधित करते हुए पानी में विशेष ट्रेनिंग की जरूरत पर बल देता है। वह स्कूबा डाइविंग, तैराकी, बोट हैंडलिंग और रेस्क्यू ड्रिल जैसी गतिविधियों का जिक्र करता है, जिससे यह साफ होता है कि संगठन समुद्री अभियानों के लिए विशेष दस्ते तैयार कर रहा है।

वीडियो के एक अन्य हिस्से में लश्कर का एक और कमांडर यह कहते सुना जा सकता है कि संगठन एक “वॉटर फोर्स” तैयार कर रहा है। वह दावा करता है कि 135 लोगों को बोट चलाने की ट्रेनिंग दी जा चुकी है और भारतीय मीडिया में उनके संगठन को लेकर हो रही चर्चा पर भी शेखी बघारता है।

ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने सिखाया था सबक

हाल के दिनों में पाकिस्तान की धरती से भारत के खिलाफ जहर उगलते कई वीडियो सामने आए हैं। लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर आमिर जिया ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से भारत में तबाही मचाने और कश्मीर में जिहाद छेड़ने की धमकी दी थी। उसने गजवा-ए-हिंद जैसे उकसावे वाले नारे भी लगाए थे।

गौरतलब है कि भारत ने पिछले साल मई में ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के पंजाब और पीओके में आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की थी, जिसमें जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के कई ठिकाने तबाह किए गए थे।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब