प्रतिकात्मक तस्वीर 
विदेश

Pakistan News: पाकिस्तान में भूस्खलन, एक ही परिवार के 12 सदस्यों की मौत

उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में शुक्रवार को भारी बारिश हुआ। जिसके कारण हुए भूस्खलन से एक घर ढह गया। इसमें नौ बच्चों समेत एक ही परिवार के कम से कम 12 सदस्यों की मौत हो गई। घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अपर दीर ​​जिले के मैदान इलाके में हुई।

साक्षी सिंह

पेशावर: उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में शुक्रवार को भारी बारिश हुआ। जिसके कारण हुए भूस्खलन से एक घर ढह गया। इसमें नौ बच्चों समेत एक ही परिवार के कम से कम 12 सदस्यों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अपर दीर ​​जिले के मैदान इलाके में हुई।

कानून प्रवर्तकों ने बताया कि सभी 12 शवों को मलबे से निकाल लिया गया है और उन्हें चिकित्सीय-कानूनी औपचारिकताओं के लिए अस्पताल ले जाया गया है। डॉन अखबार ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि इस घटना में दो महिलाएं, एक पुरुष और नौ बच्चे मारे गए हैं।

ये भी पढ़ें:-US News: बेटी से शादी रचाने के लिए शख्स पत्नी को कोल्ड्रिंग में दिया जहर, मामले की ऐसे खुली पोल

पाकिस्तान में हाल के दिनों में भारी मौसमी बारिश हुई है। पाकिस्तान में जुलाई से सितंबर तक मॉनसून का मौसम रहता है। पाकिस्तान मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान पूरे देश में तेज आंधी के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग ने एक बयान में कहा कि इस अवधि के दौरान सिंध, उत्तर-पूर्व/दक्षिण बलूचिस्तान, उत्तर-पूर्व और मध्य पंजाब, पोतोहर क्षेत्र, इस्लामाबाद, गिलगित-बाल्टिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में भारी वर्षा होने की संभावना है।

भारी बारिश के कारण मुर्री, गलियात, मनसेहरा, कोहिस्तान, चित्राल, दीर, स्वात, शांगला, बुनेर और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भूस्खलन की आशंका है। पाकिस्तान के तटीय क्षेत्र सिंध के तट के साथ उत्तर-पूर्व अरब सागर में एक भीषण चक्रवाती तूफान आने की आशंका है।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप