कोसोवो संसद  फोटो (सोर्स- सोशल मीडिया)
विदेश

कोसोवो संसद में भारी हंगामा, विपक्षी सांसद ने पीएम एल्बिन कुर्ती पर अंडे फेंके

Kosovo Parliament Chaos: कोसोवो की संसद में भारी हंगामा मच गया, जब विपक्षी सांसद टाइम काद्रिजाज ने कार्यवाहक प्रधानमंत्री एल्बिन कुर्ती पर अंडे फेंक दिए और शर्म करो के नारे लगाए।

प्रिया सिंह

Kosovo Parliament Political Deadlock: कोसोवो की राजधानी प्रिस्टिना में नए संसद सत्र के दौरान भारी हंगामा हो गया। बैठक में एक विपक्षी सांसद ने कार्यवाहक पीएम एल्बिन कुर्ती पर अचानक अंडे फेंक दिए, जिससे सदन की कार्यवाही बाधित हुई और वहां पुलिस को तुरंत बीच-बाचाव करना पड़ा।

यह हैरान करने वाला वाकया तब हुआ जब कार्यवाहक प्रधानमंत्री एल्बिन कुर्ती संसद को संबोधित कर रहे थे। वे नई सरकार बनाने के लिए अन्य पार्टियों से बातचीत करने हेतु अतिरिक्त समय की मांग कर रहे थे। इसी दौरान विपक्षी एलायंस पार्टी की सांसद टाइम काद्रिजाज ने सीधे उन पर अंडे दे मारे।

संसद में अंडे फेंकने की घटना

सांसद काद्रिजाज ने कुर्ती पर अंडे फेंकते हुए ‘शर्म करो’ के नारे भी लगाए, जिससे संसद में तनाव चरम पर पहुंच गया। प्रधानमंत्री के समर्थन में उनकी पार्टी के कई सांसद तुरंत आगे आ गए और सुरक्षाकर्मियों को तुरंत सदन के भीतर हस्तक्षेप करना पड़ा।

दरअसल, कोसोवो में लंबे समय से गहरा राजनीतिक संकट चल रहा है, जिसके कारण सरकार गठन रुका हुआ है। जून में हुए आम चुनाव में कुर्ती की पार्टी वेटेवेंडोसजे को 120 में से 58 सीटें मिली थीं। हालांकि, बहुमत से दूर होने के कारण उन्हें सरकार गठन के लिए अन्य दलों के समर्थन की जरूरत है।

कोसोवो का गहरा राजनीतिक संकट

चूंकि बहुमत के लिए पर्याप्त आंकड़े नहीं हैं, इसलिए कुर्ती नए चुनाव से बचने के लिए लगातार समझौते का प्रयास कर रहे हैं। उनकी पार्टी डेमोक्रेटिक लीग ऑफ कोसोवो यानी एलडीके के साथ गठबंधन के लिए बातचीत कर रही है, जिसके पास संसद में 18 सीटें हैं।

हालांकि, दोनों दलों के बीच राष्ट्रपति पद के बंटवारे को लेकर अभी तक कोई अंतिम सहमति नहीं बन पाई है। राष्ट्रपति का चुनाव करने के लिए कुर्ती की पार्टी के पास आवश्यक दो-तिहाई बहुमत नहीं है, जिससे एलडीके द्वारा राष्ट्रपति पद की मांग पर गतिरोध बना हुआ है।

गठबंधन पर संशय और चुनौतियां

संसद में एल्बिन कुर्ती ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उन्होंने अभी तक कोई समझौता नहीं किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नए चुनावों के भारी खर्च से बचने के लिए ही उन्होंने अतिरिक्त समय की मांग की थी। लेकिन विपक्षी सांसद ने इस मांग के बीच हमला कर माहौल गंभीर बना दिया।

इस घटना ने कोसोवो की राजनीति की अस्थिरता और तनाव को एक बार फिर पूरी दुनिया के सामने उजागर किया है। संसद के अंदर सुरक्षा और गरिमा को ताक पर रखकर किए गए इस हमले की चौतरफा निंदा हो रही है। अब देखना होगा कि कार्यवाहक पीएम कुर्ती इस राजनीतिक गतिरोध को कैसे दूर करते हैं।

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज