फिर दहला खैबर पख्तूनख्वा, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

फिर दहला खैबर पख्तूनख्वा, असिस्टेंट कमिश्नर समेत 4 अधिकारियों की मौत; पाकिस्तान में मचा हड़कंप

Pakistan Khyber Pakhtunkhwa Explosion: खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू जिले में आतंकियों ने घात लगाकर बड़ा हमला किया। असिस्टेंट कमिश्नर शाह वलीउल्लाह और दो पुलिसकर्मियों सहित चार लोगों की मौत हो गई।

अमन उपाध्याय

Pakistan Terrorist Attack: पाकिस्तान का खैबर पख्तूनख्वा एक बार फिर हिंसा की चपेट में है, जहां आतंकियों ने सरकारी अधिकारियों और सुरक्षा बलों पर बड़ा हमला किया है।

खैबर पख्तूनख्वा, जो लंबे समय से आतंकवाद की घटनाओं का केंद्र रहा है, यहां लगातार सुरक्षा बलों को निशाना बनाया जाता रहा है। ताजा हमला बन्नू जिले में हुआ, जहां उत्तरी वजीरिस्तान के असिस्टेंट कमिश्नर शाह वलीउल्लाह की सरकारी गाड़ी को आतंकियों ने घेरकर निशाना बनाया।

हमले का तरीका और मुख्य टारगेट

पुलिस ने बताया कि आतंकियों ने घात लगाकर शाह वलीउल्लाह की गाड़ी पर हमला किया। शुरुआती जांच में पता चला कि वलीउल्लाह ही आतंकियों का मुख्य लक्ष्य थे। हमला बन्नू के कैंट थाना क्षेत्र में हुआ, जहां सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही संवेदनशील मानी जाती है। विस्फोट इतना जोरदार था कि शाह वलीउल्लाह की मौके पर ही मौत हो गई और आसपास के कई घरों को भी नुकसान पहुंचा।

चार लोगों की मौत, दो पुलिस अधिकारी घायल

पुलिस प्रवक्ता काशिफ नवाज ने बताया कि असिस्टेंट कमिश्नर के अलावा दो पुलिस कॉन्स्टेबल और एक स्थानीय व्यक्ति की भी मौत हुई है। इसके अलावा दो अन्य पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस फिलहाल इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चला रही है।

मुख्यमंत्री अफरीदी ने की निंदा

खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री मुहम्मद सोहेल अफरीदी ने इस हमले को “अस्वीकार्य” करार देते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और तेज की जाएगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों पर लगातार हो रहे हमले इस बात का संकेत हैं कि आतंकवादी फिर सक्रिय हो रहे हैं और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जरूरत है।

इलाके में बढ़ रही आतंकी गतिविधियां

खैबर पख्तूनख्वा को पाकिस्तान का सबसे अस्थिर और हिंसाग्रस्त प्रांत माना जाता है। बीते कुछ महीनों से यहां आतंकी संगठन पुलिस और सुरक्षा बलों को लगातार निशाना बना रहे हैं। कुछ दिन पहले ही लक्की मारवात जिले में एक पुलिस वाहन पर आत्मघाती हमला हुआ था, जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत और तीन अन्य घायल हुए थे। इन बढ़ते हमलों ने पाकिस्तान सरकार और सुरक्षा एजेंसियों की चुनौतियों को और बढ़ा दिया है।

विशेषज्ञों का कहना है कि अफगानिस्तान की स्थिति और सीमा पार से बढ़ती गतिविधियों के चलते खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी घटनाएं अचानक तेजी से बढ़ी हैं। सुरक्षा बल अब पूरे क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रहे हैं, लेकिन हमले रुक नहीं रहे।

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

पीएम मोदी का मुंबई-वड़ोदरा दौरा, गुजरात-महाराष्ट्र को मिलेगी बड़ी सौगात, करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन

सत्य निकेतन हादसा: 27 घंटे बाद खत्म हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, बुझ गए 7 घरों के चिराग; अब तक क्या-क्या हुआ?

Explainer: आग, जलभराव या इमारत गिरने की घटना, हमेशा MCD पर ही क्यों सवाल; दिल्ली पर इसका कितना कंट्रोल?

Bye Election: चार राज्यों की 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल