काबुल में चीनी रेस्टोरेंट विस्फोट पर भड़का ड्रैगन, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

ले लिया भाइयों का बदला! इस्लामिक स्टेट ने बताया आखिर क्यों बनाया चीनी रेस्टोरेंट को निशाना, भड़का ड्रैगन

Kabul Blast News: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के सुरक्षित माने जाने वाले शहर-ए-नवा इलाके में एक चीनी रेस्टोरेंट पर हुए बम धमाके ने सबको दहला दिया। हमले में एक चीनी नागरिक सहित 7 लोगों की जान गई है।

अमन उपाध्याय

Kabul Chinese Restaurant Blast News In Hindi: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल का सबसे सुरक्षित माना जाने वाला व्यावसायिक क्षेत्र, शहर-ए-नवा, सोमवार को एक भीषण आत्मघाती हमले से दहल उठा। यहां स्थित एक लोकप्रिय चीनी रेस्टोरेंट को निशाना बनाकर किए गए धमाके में एक चीनी नागरिक और छह अफगानी नागरिकों की मौत हो गई है। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली है।

किचन के पास हुआ धमाका

यह रेस्टोरेंट एक चीनी मुस्लिम अब्दुल माजिद, उनकी पत्नी और एक अफगान साथी अब्दुल जब्बार महमूद द्वारा संयुक्त रूप से चलाया जा रहा था। चश्मदीदों के मुताबिक, धमाका रेस्टोरेंट की रसोई के पास हुआ जिससे इमारत का सामने वाला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सड़क पर मलबा फैल गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, धमाके के बाद 20 लोगों को भर्ती कराया गया जिनमें चार महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है।

उइगर मुसलमानों का बदला लेने का दावा

इस्लामिक स्टेट ने इस हमले को लेकर एक बड़ा बयान जारी किया है। संगठन ने कहा कि उन्होंने चीन सरकार द्वारा उइगर मुसलमानों के खिलाफ किए जा रहे कथित अत्याचारों का बदला लेने के लिए चीनी नागरिकों को निशाना बनाया है। 'अमाक' समाचार एजेंसी के माध्यम से दी गई धमकी में कहा गया है कि चीनी नागरिक अब उनकी 'हिट लिस्ट' में हैं। हालांकि, चीन इन आरोपों को हमेशा पश्चिमी देशों का झूठ बताकर खारिज करता रहा है।

चीन की कड़ी चेतावनी और सुरक्षा की मांग

इस हमले के बाद बीजिंग ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने अफगानिस्तान के तालिबान प्रशासन से मांग की है कि वह इस घटना की तह तक जाकर दोषियों को कड़ी सजा दे।

चीन ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि अफगानिस्तान अपने देश में रह रहे चीनी नागरिकों, परियोजनाओं और संस्थानों की सुरक्षा के लिए प्रभावी और ठोस कदम उठाए। इस हमले में पांच चीनी नागरिक घायल भी हुए हैं, जिनके इलाज के लिए चीन ने विशेष आग्रह किया है।

तालिबान के सुरक्षा दावों पर सवाल

शहर-ए-नवा जिला काबुल का वह हिस्सा है जहां विदेशी दूतावास, बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और सरकारी दफ्तर स्थित हैं। भारी सुरक्षा के बावजूद हुए इस आत्मघाती हमले ने तालिबान प्रशासन के उन दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनमें वे अफगानिस्तान को पूरी तरह सुरक्षित बताते रहे हैं।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब