ओटावा: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने विदेशियों के लिए एक ऐलान किया है। जिससे विदेशी कर्मचारियों की टेंशन बढ़ गई है। ट्रूडो ने कहा कि कनाडा में अस्थायी विदेशी कर्मचारियों की संख्या कम होगी। जस्टिन ट्रूडो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा कि कनाडा में अस्थायी विदेशी कर्मचारियों की संख्या कम की जाएगी।
ट्रूडो ने कहा है कि हम कंपनियों के लिए कड़े नियम लेकर आ रहे हैं, जिसमें उन्हें यह बताना होगा कि वह पहले कनाडा के कर्मियों को काम पर क्यों नहीं रख सकती हैं। दूसरी ओर ध्यान देने वाली बात ये है कि खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मुद्दे पर भारत-कनाडा के रिश्तों में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
पिछले साल कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने आरोप लगाया था कि निज्जर की हत्या में भारत के एजेंट शामिल थे। भारत के पंजाब सहित अन्य राज्यों से काफी संख्या लोग काम करने के लिए कनाडा जाते हैं। कनाडा के प्रधानमंत्री के इस कदम से उन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
कनाडा में भारत से लाखों की तादाद में छात्र पढ़ाई करने जाते हैं। दिसंबर 2023 के भारत के विदेश मंत्रालय के दस्तावेज़ के अनुसार, कनाडा में भारत के दो लाख 30 हजार स्टूडेंट्स पढ़ाई कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें:-पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षा बलों और दहशतगर्तों के बीच भीषण मुठभेड़, नौ आतंकवादी ढेर
18 लाख भारतवंशी कनाडा के नागरिक हैं । जिसमें से 10 लाख भारतीय कनाडा में रहते हैं। कनाडा उन देशों में है, जहां बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं।