जापान में बड़ा भूकंप, (एआई, फोटो) 
विदेश

जापान में बड़ा भूकंप, 7.6 की तीव्रता से कांपा देश, 10 फीट तक ऊंची सुनामी का अलर्ट जारी

Japan Earthquake: जापान में 7.6 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी चेतावनी जारी। अधिकारियों ने 10 फीट तक लहरें उठने की आशंका जताई और निवासियों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा।

अमन उपाध्याय

Japan Earthquake Latest News: जापान के उत्तर-पूर्वी तट पर 7.6 तीव्रता का तेज भूकंप दर्ज किया गया है। इसका केंद्र आओमोरी प्रांत से लगभग 80 किलोमीटर दूर समुद्र में था और इसकी गहराई लगभग 50 किलोमीटर मापी गई।

झटकों के तुरंत बाद जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने सुनामी की चेतावनी जारी कर दी। एजेंसी के अनुसार आओमोरी और होक्काइडो के तटीय इलाकों में तीन मीटर (करीब 10 फीट) तक ऊंची लहरें उठने की संभावना है। फिलहाल किसी तरह के नुकसान या हताहतों की पुष्टि नहीं हुई है।

भूकंप से पैदा हुई खतरनाक लहरें

पैसिफिक सुनामी वॉर्निंग सेंटर (PTWC) ने भी अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि इस भूकंप से पैदा हुई खतरनाक लहरें जापान और रूस के तटीय इलाकों को प्रभावित कर सकती हैं। भूकंप के केंद्र से लगभग 1,000 किलोमीटर के दायरे में आने वाले किसी भी तटवर्ती क्षेत्र में सुनामी का खतरा बना हुआ है। हाल के समय में दुनिया के कई देशों में भूकंप ने व्यापक तबाही मचाई है। म्यांमार, तुर्की, अफगानिस्तान सहित कई देशों में हालिया झटकों ने हजारों लोगों की जान ले ली और बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया।

दो बार आया भूकंप

नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी ने जापान में आए भूकंपीय गतिविधि को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की है। एजेंसी के अनुसार, सोमवार शाम 7:45 बजे उत्तरी प्रशांत महासागर में 7.5 तीव्रता का जोरदार भूकंप दर्ज किया गया, जिसका केंद्र लगभग 60 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। इसके कुछ देर बाद, रात 8:03 बजे उसी क्षेत्र में 6.0 तीव्रता का एक और भूकंप महसूस किया गया, जिसका केंद्र भी करीब 60 किलोमीटर की गहराई में पाया गया।

जापान में भूकंप इतने ज्यादा क्यों आते हैं?

जापान उन देशों में शामिल है जहां सबसे अधिक भूकंप दर्ज किए जाते हैं, क्योंकि यह प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ पर स्थित है। यह वह भू-वैज्ञानिक क्षेत्र है जहां पृथ्वी की कई टेक्टोनिक प्लेटें एक-दूसरे से टकराती और खिसकती रहती हैं, जिससे लगातार भूकंप उत्पन्न होते रहते हैं।

इसी क्षेत्र में 2011 में भीषण भूकंप और सुनामी आई थी, जिसमें भारी जनहानि हुई थी। हालांकि इस बार अभी तक बड़े पैमाने पर किसी नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन प्रशासन स्थिति पर चौकसी बनाए हुए है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मेंटल हेल्थ के लिए ट्रेनिंग हब बनेगा बेंगलुरु स्थित NIMHANS, ब्रिक्स बैठक में बनी सहमति

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत मंडपम में आज सम्मेलन का दूसरा और आखिरी दिन, ली जाएगी ब्रिक्स फैमिली फोटो

ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत... किशोर कुमार के फैन निकले मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम, BRICS में गाया बॉलीवुड गीत

आखिर कितनी ताकतवर है UNSC?, BRICS समिट के दौरान पीएम मोदी ने उठाई सुधार की मांग

BRICS Summit 2026: भाजपा ने गिनाए सम्मेलन के फायदे, विपक्ष के सवालों पर नेताओं का करारा जवाब