विदेश मंत्री एस. जयशंकर , फोटो (सो.सोशल मीडिया) 
विदेश

'पाकिस्तानी सेना ही...', विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पाक सेना प्रमुख को जमकर धोया, खोली मुनीर की पोल

India-Pakistan Relations: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि पाकिस्तान में भारत विरोधी नफरत और आतंकवाद की जड़ खुद पाकिस्तानी सेना है। उन्होंने यह बात एख मीडिया चैनल को दिए गए इंटरव्यू में कहा है।

अमन उपाध्याय

Jaishankar Attack On Asim Munir: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एक मीडिया चैनल को दिए गए एक विशेष इंटरव्यू में पाकिस्तान और उसकी सेना पर भारत की सुरक्षा रणनीति पर कई महत्वपूर्ण टिप्पणियां कीं।

उन्होंने साफ कहा कि भारत जिन प्रमुख समस्याओं का सामना करता है, उनमें से अधिकतर की जड़ पाकिस्तान की सेना है। जयशंकर के अनुसार, पाकिस्तान की सेना ही वह संस्था है जो भारत के खिलाफ वैचारिक नफरत फैलाती है और आतंकवाद को समर्थन देती है।

भारत विरोधी विचारधारा

उन्होंने कहा कि जब भारत आतंकवाद, प्रशिक्षण शिविरों और भारत विरोधी विचारधारा की बात करता है, तो इसका स्रोत पाकिस्तान की सेना ही है। पाकिस्तान की आर्थिक और सैन्य क्षमता पर प्रहार करते हुए जयशंकर ने कहा कि आज दोनों देशों के बीच का अंतर इतना बड़ा है कि भारत को अब पाकिस्तान के साथ अपनी तुलना भी नहीं करनी चाहिए। पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर पर पूछे गए सवाल पर जयशंकर ने कहा कि सेना में हर तरह के लोग होते हैं कुछ अच्छे और कुछ बुरे। लेकिन समस्या व्यक्ति विशेष की नहीं, बल्कि पाकिस्तान की सैन्य संरचना और उसकी मानसिकता की है, जो भारत के प्रति दुश्मनी की विचारधारा पर आधारित है।

खुद की तुलना पाकिस्तान से नहीं

इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या भारत ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान कुछ अलग कर सकता था। इस पर जयशंकर ने जोर देकर कहा कि भारत हमेशा नियमों और कानूनी ढांचे के भीतर काम करता है। हमारे कदम देश की जनता, मीडिया और नागरिक समाज के प्रति जवाबदेही के दायरे में होते हैं। खुद की तुलना उनसे करना अवास्तविक है।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विस्तृत जानकारी देते हुए जयशंकर ने पहली बार मिसाइल हमलों का आंकड़ा भी सामने रखा। उनके अनुसार मई में भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में 9 स्थानों पर 24 मिसाइलें दागीं। इन हमलों में 70 आतंकवादी ढेर हुए, जबकि 60 घायल बताए गए। यह कार्रवाई पहलगाम आतंकवादी हमले के बदले के रूप में की गई थी।

हमले के जवाब में पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (LoC) पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। स्थिति तनावपूर्ण होने के बाद 10 मई को दोनों देशों के बीच युद्धविराम पर सहमति बनी। जयशंकर ने कहा कि भारत अपने नियमों के अनुसार काम करता रहेगा और हर चुनौती का जवाब देगा।

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल