Representative Photo 
विदेश

इस देश का बड़ा डॉक्टर महिला को वायरस का इलाज बता रहा था सेक्स, स्टिंग ऑपरेशन में खुली पोल, जानें पूरा मामला

आसिफ सईद

नई दिल्ली: एक इतालवी डॉक्टर को उस वक्त शर्मिंदा होने पड़ा जब उसे पता चला कि होटल के कमरे में उसके मौजूद महिला एक पेशंट नहीं बल्कि एक एक्ट्रेस है। एक्ट्रेस एक स्टिंग ऑपरेशन का हिस्सा थी जो जानेमाने डॉक्टर के दावे को एक्सपोज़ करने के लिए एक टीवी क्रू के साथ जुडी थी। 

डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार, 33 वर्षीय महिला ने शिकायत की कि वह अपने रोगियों को सेक्स के साथ ठीक करने की पेशकश कर रहा था। इसके बाद खोजी समाचार कार्यक्रम 'ले लेने' द्वारा इतालवी डॉक्टर को एक्सपोज़ करने का फैसला किया गया। इसके लिए एक महिला एक्ट्रेस ने डॉक्टर को अपने रोग के बारे में बताया और इलाज के लिए सलाह मांगी। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि, डॉ. जियोवानी मिनीलो नाम के डॉक्टर जिन्हे डॉ. मैजिक फ्लूट के नाम से पहचाना जा रहा है एक होटल के कमरे में एक महिला के साथ पकडे गए। दरअसल, डॉक्टर ने कथित तौर पर दावा किया था कि, उनके साथ यौन संबंध बनाकर महिला अपनी बीमारी को ठीक कर सकती है। उन्होंने कथित तौर पर महिला से उनके साथ सेक्स करने की पेशकश की थी। स्टिंग ऑपरेशन में डॉक्टर ने होटल के कमरे में महिला के साथ अर्धनग्न अवस्था में पकड़े जाने के बाद इस्तीफा दे दिया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि, दक्षिणी शहर बारी में एक स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. जियोवानी मिनीलो, एक गुप्त टीवी स्टिंग में एक अभिनेत्री ने हिस्सा लिया। डॉक्टर ने महिला को बताया की उसे मानव पेपिलोमावायरस (एचपीवी) था, जो एक यौन संक्रमित वायरस है जो कैंसर भी पैदा कर सकता है। इसके बाद डॉक्टर ने इसका एक इलाज सेक्स बताया और उसने महिला से उसके साथ कथित तौर पर सेक्स करने की पेशकश की। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि, अपने वकील के माध्यम से,डॉक्टर ने कहा है कि, मैंने  40 से अधिक वर्षों में सैकड़ों महिलाओं का सफलतापूर्वक इलाज किया है। मैंने केवल एक वैकल्पिक उपचार का प्रस्ताव दिया है जिसके रिज़ल्ट पहले सामने आए हैं। उन्होंने कहा, मैंने कभी भी महिलाओं को अपने साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर नहीं किया है।

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें

30 नवंबर से पेंशन आना हो जाएगा बंद, UPS पेंशनर्स फटाफट पूरा करें ये काम

कर्जत में 100 एकड़ का अनंत आश्रय, 5,000 से अधिक लोगों को मिलेगा घर; बदलेगी आसपास के गांवों की तस्वीर?