हमास नेता इस्माइल हनिया को लेकर इजरायली रक्षा मंत्री का बड़ा बयान  
विदेश

हमास नेता इस्माइल हानिया की हत्या के पीछे इजरायल का हाथ, रक्षा मंत्री काट्ज ने ली जिम्मेदारी

हमास नेता इस्माइल हानिया की मौत के बाद माना जा रहा था कि विस्फोट के पीछे इजराइल का हाथ था। हालांकि नेताओं ने पहले ही इसमें इजराइल के शामिल संकेत दिया था।

मनोज आर्या

यरुशलम: इजराइल के रक्षा मंत्री काट्ज ने पहली बार हमास नेता इस्माइल हानिया की हत्या की जिम्मेदारी ली है। रक्षा मंत्री ने पुष्टि की है कि इजराइल ने पिछली गर्मियों में हमास के शीर्ष नेता हानिया की हत्या कर दी थी। वह यमन में हूती विद्रोही समूह के नेतृत्व के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई करने की धमकी दे रहा है। रक्षा मंत्री काट्ज ने पहली बार इस्माइल हानिया की हत्या को स्वीकार कर लिया है, जो जुलाई में ईरान में एक विस्फोट में मारा गया था। हानिया की मौत के बाद माना जा रहा था कि विस्फोट के पीछे इजराइल का हाथ था। हालांकि नेताओं ने पहले ही इसमें इजराइल के शामिल संकेत दिया था।

इजरायल के विदेश मंत्री काट्ज ने अपने बयान में कहा कि इन दिनों जब हूती आतंकी संगठन इजरायल पर मिसाइलें दाग रहा है, तो मैं अपनी बातों की शुरुआत में एक स्पष्ट संदेश देना चाहता हूं- हमने हमास को हराया, हमने हिजबुल्लाह को हराया, हमने ईरान की रक्षा प्रणालियों को खत्म किया और हमने सीरिया में असद शासन को पलट दिया। हम यमन में हूती आतंकवादी संगठन को भी गंभीर झटका देंगे।

हम उनके नेताओं के सिर कलम करेंगे- काट्ज

काट्ज ने यह भी कहा कि हम उनकी रणनीतिक बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाएंगे और हम उनके नेताओं के सिर कलम करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि हमने तेहरान, गाज़ा और लेबनान में हानिया, सिनवार और नसरुल्लाह के साथ किया. वैसे ही हम होदैदाह और साना में भी करेंगे। बता दें कि ईरान द्वारा समर्थित हूती समूह यमन में सक्रिय है। जो पिछले एक साल से लाल सागर में वाणिज्यिक शिपिंग को निशाना बना रहा है और इजरायल पर एक समुद्री नाकाबंदी लागू करने का प्रयास कर रहा है। विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें... 

ईरान में मारा गया था हमास चीफ हानिया

बता दें कि इसी साल जुलाई के अंत में हमास के नेता इस्माइल हानिया को तेहरान में मार दिया गया था. ईरान ने इजरायल पर इसका आरोप लगाया था. लेकिन इजरायल ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली थी. लेकिन अब इजरायल ने इसकी जिम्मेदारी ली है. बता दें कि हानिया के बाद हमास की जिम्मेदारी संभाल रहे याह्या सिनवार को भी इजरायल ने ढेर कर दिया था.

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा