सीरिया के एक 'कमांड सेंटर' और हथियार डिपो पर इजरायल का हमला, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

रुकने को तैयार नहीं नेतन्याहू, 'हमजा' स्टाइल में इजरायली सेना का सीरिया पर अटैक; खाड़ी देशों में हाई अलर्ट

Israel Syria Attack: इजरायल ने ईरान और लेबनान के बाद अब सीरिया में सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, तेल रिफाइनरियों और गैस फील्ड्स पर हमलों से वैश्विक संकट गहराया गया है। 

अमन उपाध्याय

Israel Iran War Latest News: मध्य पूर्व में तनाव अब अपने सबसे खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए संयुक्त हमलों के बाद अब यह जंग और विकराल रूप लेती जा रही है। युद्ध के 20वें दिन इजरायल ने अब एक नया मोर्चा खोलते हुए दक्षिणी सीरिया में भीषण सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि हालात जिस दिशा में बढ़ रहे हैं दुनिया एक बड़े महायुद्ध की ओर धकेली जा रही है।

सीरिया में इजरायल का अटैक

इजरायली रक्षा बल (IDF) ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि उन्होंने सीरिया के सुवैदा इलाके में बड़ी कार्रवाई की है। सूत्रों के अनुसार, ड्रूज समुदाय पर हुए हमलों के जवाब में इजरायल ने सीरियाई शासन से जुड़े सैन्य कैंपों और कमांड मुख्यालयों को निशाना बनाया। जिस तरह फिल्म 'धुरंधर' में नायक हमजा ने सीमाओं को लांघकर दुश्मनों का सफाया किया था इजरायली सेना भी उसी मोड में नजर आ रही है और सीरिया के भीतर घुसकर युद्ध संसाधनों को नष्ट कर रही है।

ऊर्जा ठिकानों पर महासंग्राम

ईरान-इजरायल युद्ध का सबसे भयावह पहलू ऊर्जा बुनियादी ढांचों पर हो रहे हमले हैं। इजरायल ने ईरान के सबसे महत्वपूर्ण पार्स गैस साइट पर हमला कर उसे भारी नुकसान पहुंचाया है। यह गैस फील्ड कतर तक फैला हुआ है और दुनिया के सबसे बड़े गैस भंडारों में से एक माना जाता है। जवाब में ईरान ने भी आक्रामक रुख अपनाते हुए कुवैत की मीना अल-अहमदी रिफाइनरी पर ड्रोन हमले किए हैं, जिससे वहां की कई इकाइयों में आग लग गई। ईरान ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि उसके गैस फील्ड्स पर हुए हमले का जवाब अभी 'अधूरा' है।

मिसाइल और ड्रोन की जंग

युद्ध में अत्याधुनिक हथियारों का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल हो रहा है। ईरान की 'इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स' (IRGC) ने दावा किया है कि वह लगातार बैलिस्टिक मिसाइलों का निर्माण कर रहा है और उसके पास हमलों के लिए पर्याप्त क्षमता मौजूद है। पिछले 24 घंटों में ईरान ने इजरायल की ओर कई मिसाइलें दागीं, जिनमें से कुछ को इजरायल के डिफेंस सिस्टम ने इंटरसेप्ट किया है।

वैश्विक अर्थव्यवस्था पर मंडराता खतरा

इस संघर्ष ने वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति श्रृंखला को लाइफ सपोर्ट पर ला खड़ा किया है। खाड़ी देशों के तेल ठिकानों पर लगातार हो रहे हमलों के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में हड़कंप मचा हुआ है। हालात इतने गंभीर हैं कि कतर पर हुए ईरानी हमले के कारण टेक इंडस्ट्री के लिए जरूरी हीलियम गैस की कमी हो गई है। यदि यह जंग जल्द नहीं थमी तो आने वाले दिनों में ईंधन की कीमतें और मुद्रास्फीति पूरी दुनिया के लिए नई मुसीबत बन सकती हैं। फिलहाल, कूटनीतिक रास्तों से युद्धविराम की कोई भी संभावना नजर नहीं आ रही है।

चंद्रशेखरन की ताजपोशी पर छिड़ी रार, Tata Trust ने खारिज किया बोर्ड का फैसला

रची जा रही साजिश...हामिद अंसारी के हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता वाले बयान पर भड़के मौलाना, लगाए गंभीर आरोप

दिया जलाने के लिए पैसा, हॉस्टल के लिए क्यों नहीं? राहुल गांधी का PM मोदी से सीधा सवाल

भारत-जापान की वायुसेना के बीच वीर गार्जियन-2026 युद्ध अभ्यास जारी, जोधपुर पहुंचे दोनों देशों के एयर चीफ- VIDEO

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला