इजरायल-ईरान के बीच सीजफायर की चर्चा तेज (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

इजरायल सीजफायर को तैयार...ईरान भी बंद करेगा हमले? ट्रंप के दूत और ईरानी विदेश मंत्री के बीच बातचीत का दावा

Israel-Iran War: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच 18 दिन का संघर्ष शांत होने की संभावना, पर्दे के पीछे बातचीत, अधिकारी युद्ध समाप्ति के संकेत दे रहे हैं, लेकिन आधिकारिक सीजफायर नहीं हुआ।

अक्षय साहू

Israel Iran US War Ceasefire: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच 18 दिन से चल रहे युद्ध को रोकने की उम्मीद बढ़ गई है। हालांकि दोनों पक्षों ने सार्वजनिक रूप से आक्रामक बयान दिए हैं, लेकिन कथित तौर पर पर्दे के पीछे बातचीत शुरू हो गई है। अमेरिका के मिडिल ईस्ट विशेष दूत और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची के बीच संपर्क हुआ है।  वहीं, इजरायल ने भी संकेत दिए हैं कि उसके रुख में नरमी आई है। इजरायल ने कहा कहा कि यदि ईरान युद्ध को लेकर अपना रूख बदलता है तो वो भी हमले रोक देगा। हालांकि फिलहाल किसी भी पक्ष ने आधिकारिक तौर पर सीजफायर की घोषणा नहीं की है।

विटकॉफ-अराघची के बीच बातचीत शुरू

एक्सियोस की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और अब्बास अराघची ने हाल के दिनों में सीधी बातचीत फिर शुरू की है। युद्ध शुरू होने से पहले ये बातचीत चल रही थी, लेकिन 28 फरवरी के हमलों के बाद रुक गई थी।

रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि बातचीत का स्वरूप कैसा था, लेकिन यह इस संघर्ष के दौरान दोनों पक्षों के बीच पहली सीधी बातचीत मानी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, अराघची ने विटकॉफ को टेक्स्ट संदेश भेजे, जिनका मुख्य उद्देश्य युद्ध को समाप्त करना था।

रुवेन अजार ने भी दिए नरमी के संकेत

भारत में इजरायल के राजदूत रुवेन अजार ने भी नरमी के संकेत दिए हैं। इजरायल ने संकेत दिया है कि यदि ईरान अपना रुख बदलता है, तो वह शत्रुता समाप्त करने को तैयार है। अजार ने कहा कि इस संकट का कूटनीतिक समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है। यह बयान अहम है क्योंकि अजार इजरायल के अगले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) हो सकते हैं।

ट्रंप ने किया था दावा

अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि अब्बास अराघची ने बातचीत शुरू करने की कोशिश की है, जबकि ईरानी विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी दूत के साथ हालिया किसी भी संपर्क से इनकार किया है। उनका कहना है कि विटकॉफ के साथ उनका आखिरी संपर्क ईरान पर हमले से पहले हुआ था।

ट्रंप ने सोमवार को कहा कि ईरान ने अमेरिकी अधिकारियों से संपर्क किया है और समझौता करना चाहता है। उन्होंने कहा, "वे हमारे लोगों से बात कर रहे हैं, लेकिन हमें नहीं पता कि वे कौन हैं। हम ईरान के साथ बातचीत के खिलाफ नहीं हैं। कभी-कभी इससे अच्छी चीजें निकलकर आती हैं।"

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी