नईम कासिम (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

इजरायली हमले में मारा गया हिजबुल्लाह का नया चीफ नईम कासिम, IDF ने किया बेरूत में उड़ाने का दावा

US-Iran War: इजरायल ने बेरूत में हिजबुल्लाह चीफ नईम कासिम को मार गिराने का दावा किया है। सीजफायर के बीच हुए इस बड़े हमले के बाद ईरान ने 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' को पूरी तरह बंद कर दिया है।

अक्षय साहू

Naim Qassem Killed in IDF Attack: इजरायल ने दावा किया है कि उसने लेबनान की राजधानी बेरूत में एक हवाई हमले में हिजबुल्लाह के चीफ नईम कासिम और उसके भतीजे यूसुफ हर्शी को मार गिराया है। नईम कासिम को हिजबुल्लाह के पूर्व चीफ हसन नरसल्लाह की मौक के बाद नया प्रमुख बनाया गया था। जबकि, हर्शी नईम का पर्सनल सेक्रेटरी था और उसकी केंद्रीय भूमिका थी।

जानकारी के मुताबकि, यूसुफ हर्शी कासिम के ऑफिस और सुरक्षा मामलों को संभालता था। इजरायल की सेना ने इसे अपने लिए महत्वपूर्ण रणनीतिक उपलब्धि बताया है।

सीजफायर के बावजूद लेबनान पर हमले जारी

इजरायल के इस हमले के बावजूद, अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर डील के बावजूद लेबनान में हिंसा बढ़ी है। इजरायल ने लेबनान पर अपने सबसे बड़े हमले किए हैं, और इसका दावा है कि वह हिजबुल्लाह को निशाना बना रहा है। अमेरिका और इजरायल के अनुसार, सीजफायर डील में यह नहीं कहा गया था कि लेबनान में हमले को भी रोकना होगा।

हिजबुल्लाह कर रहा जवाबी कार्रवाई

इजरायल द्वारा किए गए हमलों के बाद, हिजबुल्लाह ने भी जवाबी कार्रवाई की। 9 अप्रैल को, हिजबुल्लाह ने इजरायल के किबुत्ज मनारा को रॉकेट से निशाना बनाया, यह बताते हुए कि यह हमले सीजफायर के उल्लंघन का जवाब थे। हिजबुल्लाह ने यह भी कहा कि उसे लेबनान में इजरायली हमलों का जवाब देने का पूरा अधिकार है।

लेबनान में अब तक 1500 लोगों की मौत

इस हिंसा का अब तक गंभीर असर हुआ है। लेबनान में 1500 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं, और इस संघर्ष का कोई स्पष्ट अंत दिख नहीं रहा। इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच बढ़ते तनाव से क्षेत्र में और अधिक अस्थिरता पैदा हो सकती है, खासकर तब जब सीजफायर डील के बावजूद दोनों पक्षों के बीच शत्रुता जारी है।

ईरान ने बंद किया होर्मुज

ये घटनाएं यह दर्शाती हैं कि सीजफायर का पालन और उसे सख्ती से लागू करना एक बड़ी चुनौती साबित हो रही है, और युद्धविराम के बावजूद संघर्ष जारी रह सकता है। खासकर जब ईरान ने लेबनान पर हमले के विरोध में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की आवाजाही बंद करने का ऐलान किया है। ईरान का कहना है कि उसके 10 बिंदुओं वाले सीजफायर प्रस्ताव में एक महत्वपूर्ण बिंदु यह था कि लेबनान पर हमले भी रोके जाएं।

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा

हिटलर ने भी अंतिम समय में यही किया था... दिल्ली के हालात पर संजय राउत का बड़ा हमला, PM मोदी को बताया मोगैंबो

Delhi CJP Protest LIVE: कानून का पालन नहीं करती CJP, इसी वजह से प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली- दिल्ली पुलिस

दिल्ली से चेन्नई जा रहे विमान में आग से हड़कंप, IndiGo फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

राहुल-केजरीवाल में अराजकता फैलाने की रेस; कांग्रेस, आप पर नितिन नवीन का हमला