इजरायल ने गाजा पर किया हमला, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

इजरायल ने हमास के नए आर्मी चीफ मुहम्मद ओदेह को किया ढेर, 7 अक्टूबर हमले का था मास्टरमाइंड

Israel Kills Hamas Army Chief: इजरायल ने गाजा में हमास के नए सैन्य प्रमुख मुहम्मद ओदेह को मार गिराने का दावा किया है। ओदेह 7 अक्टूबर के हमले का मुख्य साजिशकर्ता था और उसे 1 हफ्ते पहले ही कमान मिली थी।

अमन उपाध्याय

Israel Kills Hamas Army Chief Muhammad Odeh:  इजरायल और हमास के बीच जारी जंग में इजरायली सेना को एक और बहुत बड़ी सफलता मिली है। इजरायल ने दावा किया है कि उसने गाजा में चलाए गए एक सटीक सैन्य अभियान के दौरान हमास के नए सैन्य प्रमुख मुहम्मद ओदेह को मार गिराया है। मुहम्मद ओदेह को 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हुए भीषण आतंकी हमले के मुख्य योजनाकारों और 'मास्टरमाइंड्स' में से एक माना जाता था।

7 अक्टूबर हमले का था मास्टरमाइंड

इजरायली सेना के आधिकारिक बयानों के अनुसार, मुहम्मद ओदेह हमास का एक अत्यंत प्रभावशाली और खतरनाक कमांडर था। 7 अक्टूबर के हमले के दौरान, वह हमास के इंटेलिजेंस विभाग के प्रमुख के रूप में कार्यरत था और उसने इजरायली सीमा के भीतर घुसकर किए गए हमलों और अपहरणों की पूरी रूपरेखा तैयार करने में प्रमुख भूमिका निभाई थी। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज के सीधे निर्देशों पर इस सैन्य कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।

नियुक्ति के एक हफ्ते के भीतर हुआ खात्मा

मुहम्मद ओदेह की मौत हमास के लिए एक बड़ा झटका मानी जा रही है क्योंकि उसे महज एक हफ्ते पहले ही हमास की सैन्य शाखा का नया प्रमुख नियुक्त किया गया था। उसने इज्ज अल-दीन अल-हद्दाद की जगह ली थी, जिसे दो हफ्ते पहले गाजा में एक अन्य इजरायली हमले में ढेर कर दिया गया था। ओदेह पर कई इजरायली नागरिकों और सैनिकों की बेरहमी से हत्या करने और बंधक बनाने के गंभीर आरोप थे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि वे हमले में शामिल हर एक आतंकी को उसके अंजाम तक पहुंचाएंगे।

लेबनान फ्रंट पर भी इजरायल का आक्रामक रुख

हमास के साथ-साथ इजरायल ने उत्तरी सीमा पर हिज्बुल्लाह के खिलाफ भी अपनी सैन्य कार्रवाई काफी तेज कर दी है। दक्षिणी लेबनान के टायर और मरजायून जिलों में इजरायली वायुसेना ने ताबड़तोड़ एयर स्ट्राइक की हैं। खबरों के मुताबिक, बुर्ज रहाल, सरीफा और अस-सवाना जैसे इलाकों में हुए इन हमलों में मंगलवार को कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

600 से ज्यादा आतंकी मारे गए

प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने एक वीडियो संदेश जारी कर बताया कि पिछले कुछ हफ्तों में इजरायली सैनिकों ने 600 से अधिक आतंकियों को मौत के घाट उतारा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इजरायल अब रुकने वाला नहीं है और सेना को और अधिक आक्रामक होने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका ने भी इजरायल को हिज्बुल्लाह के खिलाफ बड़े सैन्य अभियान के लिए समर्थन के संकेत दिए हैं। इस ताजा कार्रवाई के बाद मीडिल ईस्ट में तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है।

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान

अखिलेश के दावे इमरान मसूद का जवाब, बोले- राहुल गांधी और BJP के बीच असली लड़ाई, बाकी सब सहयोगी

जापान दौरे पर पीयूष गोयल का मेगा निवेश मिशन, टोयोटा-SMBC समेत दिग्गज कंपनियों से भारत में निवेश पर बड़ी चर्चा

Explainer: जिनपिंग के भारत आने पर क्यों छाया सस्पेंस? पहले भी दे चुके हैं धोखा, इस बार क्या है बीजिंग का इरादा