मुजतबा खामेनेई, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

ईरान में सत्ता संभालते ही मुजतबा खामेनेई पर हमला! इजरायल ने पहले ही दी थी 'ढूंढकर मारने' की धमकी

Mujtaba Khamenei Injured: इजरायल-ईरान के बीच छिड़े युद्ध से मिडिल ईस्ट दहल गया है। 1700 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं, वहीं अब नए ईरानी सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई भी हमले में घायल बताए जा रहे हैं।

अमन उपाध्याय

Israel Iran War News:  ईरान के नए घोषित सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। सरकारी टीवी ने उन्हें 'जानबाज' बताया है, हालांकि घटना की सटीक जानकारी नहीं दी गई है। इजरायल और अमेरिका ने पहले ही चेतावनी दी थी कि जो भी नया सुप्रीम लीडर बनेगा उसे खत्म कर दिया जाएगा।

मुजतबा को 88 इमामों की काउंसिल ने चुना था लेकिन पद संभालने के साथ ही उन पर हमले की खबर ने तनाव को चरम पर पहुंचा दिया है। चीन ने इस हमले का कड़ा विरोध करते हुए इसे ईरान का आंतरिक मामला बताया है।

मिडिल ईस्ट में विनाशकारी युद्ध

मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच छिड़ा संघर्ष अब एक विनाशकारी युद्ध का रूप ले चुका है। पिछले 10 दिनों से जारी इस भीषण जंग में अब तक 1,700 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और हजारों घायल हैं। इस संघर्ष को 'रमजान युद्ध' के रूप में संबोधित किया जा रहा है जिसकी शुरुआत 28 फरवरी को तेहरान में इजरायली हमले में तत्कालीन सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद हुई थी।

इजरायल के भीषण हमले और तबाही का मंजर

इजरायली वायु सेना ने ईरान के इस्फहान में इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के पुलिस मुख्यालय, कमांड सेंटर और रॉकेट इंजन बनाने वाली फैक्ट्रियों को निशाना बनाया है। इसके अलावा, बेरूत में एक सटीक हमले में कुद्स फोर्स के 5 सीनियर कमांडरों को ढेर करने का दावा किया गया है। ईरान में स्थिति बेहद भयावह है। अकेले पिछले 9 दिनों में 1,255 लोग मारे गए हैं जिनमें 168 बच्चे शामिल हैं। तेहरान में तेल ठिकानों पर हमले के बाद सड़कों पर 'आग की नदी' जैसे हालात बन गए हैं और आसमान से 'काली बारिश' हो रही है।

खाड़ी देशों में फैलता तनाव

युद्ध की आग अब कतर, बहरीन और सऊदी अरब तक पहुंच गई है। कतर के प्रधानमंत्री ने ईरानी हमलों को 'बड़ा धोखा' करार दिया है। बहरीन में ड्रोन हमलों में बच्चों समेत 32 लोग घायल हुए हैं, जिसके बाद वहां 'फोर्स मेज्योर' घोषित कर दिया गया है और नागरिकों को सायरन बजाकर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है। वहीं, तुर्किये ने अपनी सुरक्षा के लिए उत्तरी साइप्रस में F-16 फाइटर जेट्स तैनात कर दिए हैं।

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

BRICS Summit 2026 LIVE: पीएम मोदी-पेजेश्यिकान के बीच बैठक खत्म, ईरान के विदेश मंत्री अराघची भी रहे मौजूद

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता