गाजा पर इजरायल का हमला, फाइल फोटो 
विदेश

हमास के संचार नेटवर्क पर इजरायल का हमला, कम्युनिकेशन कमांडर अहमद अबू खदीरा समेत 3 आतंकी ढेर

Israel Gaza Strike: इजरायली सेना ने गाजा सिटी में ताबड़तोड़ हमले कर हमास के कम्युनिकेशन कमांडर अहमद अबू खदीरा समेत तीन प्रमुख आतंकियों को मार गिराया है।

अमन उपाध्याय

Israel Gaza Strike Hamas Commander Killed: इजरायल और हमास के बीच जारी संघर्ष के बीच इजरायली रक्षा बलों (IDF) ने गाजा सिटी में एक बड़ी और सटीक सैन्य कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस हमले में हमास के एक अत्यंत महत्वपूर्ण कमांडर अहमद अबू खदीरा को मार गिराया गया है। इजरायली सेना के अनुसार, यह ऑपरेशन हमास की सैन्य क्षमताओं को फिर से संगठित होने से रोकने और भविष्य में होने वाले संभावित हमलों को नाकाम करने के उद्देश्य से किया गया था।

हमास की संचार व्यवस्था को लगा गहरा झटका

मारे गए कमांडर अहमद अबू खदीरा की पहचान हमास की संचार इकाई के एक प्रमुख सदस्य के रूप में हुई है, जो गाजा सिटी क्षेत्र में सक्रिय था। IDF ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि खदीरा सीधे तौर पर इजरायली सैनिकों के खिलाफ आतंकी हमलों की योजना बनाने और उन्हें आगे बढ़ाने में शामिल था।

सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि संचार इकाई के शीर्ष कमांडर का मारा जाना हमास के जमीनी नेटवर्क और कमांड सिस्टम के लिए एक बड़ा झटका है क्योंकि यह इकाई युद्ध के दौरान महत्वपूर्ण संदेशों के आदान-प्रदान और तालमेल का काम करती है।

दो अन्य प्रमुख आतंकी भी हुए ढेर

इजरायली सेना ने स्पष्ट किया कि यह हमला एक व्यापक सैन्य अभियान का हिस्सा था, जिसमें केवल शीर्ष नेतृत्व ही नहीं बल्कि मध्य-स्तर के संचालकों को भी निशाना बनाया गया। इसी क्षेत्र में की गई अन्य कार्यवाहियों के दौरान हमास के दो और अहम सदस्यों, इस्लाम हिशाम रियाद कनिता और महमूद हामेद यूसुफ हमदूना को भी ढेर कर दिया गया है। सेना के मुताबिक, ये दोनों आतंकी युद्धविराम जैसी स्थितियों का फायदा उठाकर हमास की सैन्य शक्ति को दोबारा खड़ा करने के प्रयासों में सक्रिय रूप से जुटे हुए थे। IDF ने जोर देकर कहा कि वे हमास की पुनर्गठन की किसी भी कोशिश को पूरी तरह विफल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

गाजा के अन्य इलाकों में भी ताबड़तोड़ हमले

इजरायल का कहर केवल गाजा सिटी तक ही सीमित नहीं रहा। गाजा पट्टी के मध्य क्षेत्र में भी सेना ने एक पिकअप ट्रक को निशाना बनाया, जिसमें हमास के हथियारबंद सदस्य सवार थे। 'द टाइम्स ऑफ इजरायल' की रिपोर्ट के अनुसार, ये हमलावर इजरायली सैनिकों पर घात लगाकर हमला करने की फिराक में थे।

जैसे ही इनकी पहचान हुई, सैनिकों ने तत्काल हवाई हमला कर इन सशस्त्र आतंकियों को खत्म कर दिया। इसके अतिरिक्त, फिलिस्तीनी मीडिया ने खबर दी है कि गाजा सिटी में हमास द्वारा संचालित पुलिस के एक वाहन पर हुए हमले में चार लोगों की मौत हो गई।

इजरायल की ये कार्रवाई बताती है कि वह हमास के आतंकी ढांचे को पूरी तरह से ध्वस्त करने के अपने संकल्प पर अडिग है। इस अभियान के जरिए न केवल शीर्ष नेतृत्व को निशाना बनाया गया है, बल्कि संचार और रसद जैसी बुनियादी सैन्य क्षमताओं को भी पंगु बनाने की कोशिश की गई है ताकि हमास भविष्य में कोई बड़ा खतरा न बन सके।

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं