ईरान के खुफिया मंत्री, इस्माइल खातिब, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

ईरान के सुरक्षा तंत्र को इजरायल ने किया पंगु! एक के बाद एक शीर्ष कमांडरों का शिकार, अब खुफिया प्रमुख हुए ढेर

Esmail Khatib Death: इजरायल और अमेरिका के साथ जारी भीषण जंग के बीच ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल खातिब की मौत की खबर ने हलचल मचा दी है। इजरायल ने इसे 'एक्सिस ऑफ एविल' पर बड़ी चोट बताया है।

अमन उपाध्याय

Israel Kills Iranian Intelligence Minister: इजरायल और अमेरिका के साथ पिछले 19 दिनों से जारी भीषण जंग में ईरान को एक के बाद एक कई बड़े झटके लग रहे हैं। ईरान के सर्वोच्च सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी की हत्या के महज 24 घंटे के भीतर अब देश के खुफिया मंत्री इस्माइल खातिब के भी मारे जाने का दावा किया गया है। इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने आधिकारिक तौर पर यह घोषणा की है कि ईरानी खुफिया मंत्रालय के प्रमुख अब इस दुनिया में नहीं रहे।

खुफिया जानकारी मिलते ही हमले का आदेश इजरायली रक्षा मंत्री काट्ज़ ने इस ऑपरेशन की पुष्टि करते हुए एक कड़ा संदेश जारी किया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू और उन्होंने मिलकर इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) को यह स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जैसे ही किसी वरिष्ठ ईरानी अधिकारी की खुफिया जानकारी और 'ऑपरेशनल विंडो' मिले, उन्हें बिना किसी अतिरिक्त अनुमति के तुरंत खत्म कर दिया जाए। काट्ज़ ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि आज भी सभी मोर्चों पर कई चौंकाने वाली महत्वपूर्ण घटनाएं देखने को मिलेंगी।

कौन थे इस्माइल खातिब?

इस्माइल खातिब ईरान के शक्तिशाली खुफिया मंत्रालय (MOIS) के प्रमुख थे। सूत्रों के अनुसार, जिस हमले में खातिब को निशाना बनाया गया, उसमें मंत्रालय के चार अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मारे गए हैं। हालांकि, ईरान ने अभी तक खातिब की मौत पर अपनी आधिकारिक प्रतिक्रिया या पुष्टि जारी नहीं की है।

ईरानी नेतृत्व की टूटती रीढ़

इस्माइल खातिब से ठीक एक दिन पहले मंगलवार को ईरान के सुरक्षा रणनीतियों के प्रमुख चेहरा और सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी की भी हत्या कर दी गई थी। लारीजानी न केवल सुरक्षा नीतियों के विशेषज्ञ थे बल्कि पश्चिमी देशों के साथ परमाणु वार्ता में भी ईरान का प्रतिनिधित्व कर चुके थे। इस हमले में उनके बेटे मोर्तेज़ा लारीजानी और ऑफिस प्रमुख अलिरेज़ा बयात की भी मौत हो गई थी। इजरायल ने उन्हें ईरानी शासन का सबसे प्रभावी नेता करार दिया था।

40 वरिष्ठ अधिकारियों की मौत से ईरान में संकट

एक रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमलों में अब तक लगभग 40 वरिष्ठ ईरानी अधिकारी अपनी जान गंवा चुके हैं। इन हमलों का मुख्य उद्देश्य ईरान की सैन्य कमान, मिसाइल अड्डों और शीर्ष नेतृत्व को पूरी तरह से पंगु बनाना है। अब तक मारे गए प्रमुख नेताओं की सूची इस प्रकार है:

  • अयातुल्लाह अली खामेनेई: ईरान के सुप्रीम लीडर (28 फरवरी को हमले में मौत)।
  • अली शामखानी: सुरक्षा सलाहकार।
  • मोहम्मद पाकपुर: IRGC कमांडर।
  • अजीज नसीरजादेह: रक्षा मंत्री।
  • अब्दोलरहीम मुसावी: सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ।

विशेषज्ञों का मानना है कि सुप्रीम लीडर खामेनेई के बाद लारीजानी और अब खातिब जैसे शीर्ष नेताओं का मारा जाना ईरानी शासन के लिए एक अपूरणीय क्षति है, जिसे इजरायल अपनी एक बड़ी जीत के रूप में देख रहा है।

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब