इजरायल के पलटवार से चीख उठा यमन 
विदेश

यमन में तबाही! हूतियों का मिसाइल वार बना मौत का पैगाम, इजरायल के पलटवार से चीख उठा इलाका; 6 की मौत

Israel Houthi War: यमन में हूती विद्रोहियों के हमलों के जवाब में इजरायली सेना ने रविवार को एयर स्ट्राइक कर दो बिजली संयंत्रों और एक गैस स्टेशन को नष्ट कर दिया।

अमन उपाध्याय

Israel Yemen Conflict: ईरान के समर्थन वाले हूती विद्रोहियों ने इजरायल पर नई प्रकार की मिसाइल दागी, जिसके जवाब में इजरायल ने रविवार को यमन की राजधानी सना पर भीषण हमला किया। हूती स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता के मुताबिक, इस हमले में 6 लोगों की मौत हुई और 86 अन्य घायल हो गए। इजरायली सेना ने बताया कि उनका लक्ष्य एक सैन्य स्थल था, जिसमें राष्ट्रपति भवन भी शामिल था। इसके अलावा, हमलों में दो बिजली घर और एक ईंधन भंडारण केंद्र को भी निशाना बनाया गया।

इजरायली रक्षा बल (IDF) के अनुसार यह कार्रवाई हूती आतंकवादियों द्वारा इजरायल और उसके नागरिकों पर लगातार किए जा रहे हमलों की प्रतिक्रिया में की गई। इजरायली वायुसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस ऑपरेशन में 10 से अधिक फाइटर जेट शामिल हुए। उन्होंने यह भी कहा कि सबसे दूर स्थित निशाना इजरायल से करीब 2,000 किलोमीटर (लगभग 1,240 मील) की दूरी पर था।

इजरायल पर दागे क्लस्टर बम

हूतियों के नियंत्रण वाले अल-मसीरा टीवी ने रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से बताया कि इजरायली हमलों से बड़े स्तर पर विनाश और भारी जान-माल का नुकसान हुआ है। रॉयटर्स के मुताबिक, यह हमला उस समय हुआ जब कुछ दिन पहले ईरान समर्थित विद्रोहियों ने इजरायल पर क्लस्टर बम दागे थे। हूती मीडिया कार्यालय के अनुसार, सना में बिजलीघर और गैस स्टेशन सहित कई जगहों पर हमले किए गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि राष्ट्रपति भवन के आसपास समेत कई क्षेत्रों में जोरदार धमाकों की आवाज़ें गूंजीं। करीब एक हफ्ते पहले भी विद्रोहियों के कब्जे वाले सना पर हुए हमलों के दौरान इजरायल ने दावा किया था कि उसने ऊर्जा संयंत्रों को निशाना बनाया था, जिनका उपयोग हूती विद्रोही करते रहे हैं।

अपने भाइयों को कभी अकेला नहीं छोड़ेंगे

हूती संगठन के वरिष्ठ नेता अब्दुल कादर अल-मुर्तदा ने रविवार को एक्स पर बयान दिया कि उनका समूह गाजा के फिलिस्तीनियों के साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी “इजरायल को समझ लेना चाहिए कि हम गाजा के अपने भाइयों को कभी अकेला नहीं छोड़ेंगे, चाहे इसके लिए कितनी भी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े।”

ईरान समर्थित हूती विद्रोही पिछले 22 महीनों से लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहे हैं तथा लाल सागर में गुजरने वाले जहाजों को भी निशाना बना रहे हैं। उनका कहना है कि गाज़ा युद्ध के बीच वे इन हमलों के जरिए फलस्तीनियों के प्रति एकजुटता दिखा रहे हैं। ताज़ा घटना शुक्रवार को सामने आई, जब हूतियों ने दावा किया कि उन्होंने इजरायल की ओर नई मिसाइलें दागीं, जिनका निशाना देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा था।

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी