दक्षिण लेबनान में इजरायल का हवाई हमला, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

दक्षिण लेबनान में इजरायल का कहर, हवाई हमले में हिज्बु्ल्लाह के तीन सदस्य सहित एक नागरिक की मौत

Israeli Air Strike on Lebanon: इजरायल ने रविवार को दक्षिण और पूर्वी लेबनान में कई हवाई हमले किए। इन हमलों में चार लोगों की मौत हुई, जिनमें तीन हिज़्बुल्लाह सदस्य और एक सीरियाई नागरिक शामिल हैं।

अमन उपाध्याय

South Lebanon Airstrike:  दक्षिण लेबनान में रविवार को इजरायली हवाई हमलों में चार लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हुए हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इजरायल के ड्रोन और लड़ाकू विमानों ने लेबनान के दक्षिणी और पूर्वी इलाकों में कई वाहनों को निशाना बनाया।

सुरक्षा सूत्रों ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि मृतकों में तीन हिज़्बुल्लाह के सदस्य और एक सीरियाई नागरिक शामिल हैं। इजरायली सेना ने भी हमलों की पुष्टि करते हुए कहा कि रविवार को दो बार की गई कार्रवाई में हिज़्बुल्लाह के एक वरिष्ठ अधिकारी और संगठन को हथियार सप्लाई करने वाले व्यक्ति को मार गिराया गया।

इजरायली हमले में गई कई लोगों की जान

हमले जावतार, कलैलेह, नक़ूरा और नबी शीट जैसे इलाकों में हुए। लेबनानी अधिकारियों के अनुसार, यह सप्ताह हाल के महीनों में सबसे घातक साबित हुआ है। अब तक इस हफ्ते में इजरायली हमलों में कम से कम 10 लोगों की जान जा चुकी है। इजरायली सेना के प्रवक्ता अवीचाय अद्रई ने बताया कि कलैलेह में हिज़्बुल्लाह की रेडवान फोर्स के एक प्रमुख सदस्य को मार गिराया गया है। वहीं, इजरायली अधिकारियों का कहना है कि इन कार्रवाइयों का उद्देश्य हिज़्बुल्लाह की दक्षिण लेबनान में दोबारा सक्रियता को रोकना है।

हिज़्बुल्लाह के कई वरिष्ठ कमांडर की मौत

हालांकि नवंबर 2024 से संघर्ष विराम लागू है, लेकिन इजरायल लगभग रोजाना सीमावर्ती इलाकों में हवाई हमले कर रहा है। लेबनान और कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने इन हमलों की निंदा की है और इसे युद्धविराम का उल्लंघन बताया है इजरायली मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में किए गए सटीक हमलों में हिज़्बुल्लाह के कई वरिष्ठ कमांडर मारे गए हैं। इनमें दक्षिण लेबनान में रेडवान फोर्स के एंटी-टैंक यूनिट के कमांडर ज़ैन अल-अबिदीन हुसैन फातूनी, वरिष्ठ अधिकारी मोहम्मद अकरम अरबिया, नक़ूरा के अब्द महमूद अल-सैयद और सीरिया-लेबनान सीमा पर हथियार तस्कर अली हुसैन अल-मुस्सावी शामिल थे।

इसी बीच, इजरायल के रक्षा मंत्री इस्राइल कैट्ज़ ने अमेरिकी विशेष दूत मॉर्गन ऑर्टागस के साथ सीमा क्षेत्रों का दौरा किया। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय के मुताबिक, संघर्ष विराम लागू होने के बाद से अब तक 100 से ज्यादा नागरिकों की मौत हो चुकी है, जबकि लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह संख्या 285 से अधिक बताई है। घायल लोगों की संख्या 630 से ऊपर पहुंच चुकी है।

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?