गाजा पट्टी (फाइल फोटो) सोर्स- सोशल मीडिया
विदेश

गाजा पट्टी में इजराइल की ताबड़तोड़ कार्रवाई, उत्तरी और दक्षिणी इलाकों में दहशत; 4 फिलिस्तीनी मारे गए

Four Palestinians killed: इजराइली हमले में चार फिलिस्तीनियों के मारे जाने की खबर है। रिपोर्ट के अनुसार रविवार सुबह से गाजा पट्टी पर लगातार हमला हो रहा है। इजराइल लगातार इन इलाकों पर कार्रवाई कर रही है

नितिन कुमार राय

Israeli strikes across Gaza: इजराइली ने एक बार फिर गाजा पर हमला किया है। एक अंतर्राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रविवार सुबह से गाजा पट्टी में इजराइली हमलों में कम से कम चार फिलिस्तीनी मारे गए और 12 अन्य घायल हो गए। ताजा मौत की पुष्टि करते हुए, एम्बुलेंस और इमरजेंसी सर्विस के एक अधिकारी ने बताया कि गाजा शहर के उत्तर में स्थित तवाम इलाके में इजराइली सेना ने कम से कम एक फिलिस्तीनी की गोली मारकर हत्या कर दी। रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिणी गाजा में नासेर अस्पताल ने पुष्टि की कि खान यूनिस के बीच में इजराइली गोलीबारी में घायल हुए एक और फिलिस्तीनी की मौत हो गई।

ड्रोन हमले में निशाना बनाया

रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले एक अलग घटना में, गाजा शहर के पश्चिमी हिस्से में एक गाड़ी को ड्रोन हमले में निशाना बनाया गया, जिसमें कम से कम एक व्यक्ति की मौत का दावा किया गया है। साथ ही, दक्षिणी गाजा के अल-मवासी इलाके में एक अस्थायी टेंट पर ड्रोन हमले में एक और व्यक्ति मारा गया। 23 सितंबर को, इजराइली सेना ने दक्षिणी गाजा शहर खान यूनिस में एक टारगेटेड ऑपरेशन के दौरान हमास के फाइनेंस डिपार्टमेंट के प्रमुख मुहम्मद अबू अलवान को मार गिराया।

नेतन्याहू की ऑफिस से बयान

इजराइली PMO की ओर से जारी एक संयुक्त बयान में, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा कि यह टारगेटेड स्ट्राइक इजराइल डिफेंस फोर्सेज और इजराइली सुरक्षा एजेंसी के संयुक्त प्रयास से की गई थी। बयान में कहा गया, "कुछ देर पहले खान यूनिस में, IDF ने हमास आतंकवादी संगठन के फाइनेंस डिपार्टमेंट के प्रमुख मुहम्मद अबू अलवान को खत्म कर दिया।"  बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री इस सटीक ऑपरेशन और दुश्मनों को रोकने के लिए की गई आक्रामक कार्रवाई के लिए IDF और ISA की तारीफ की है।

हमाल को खत्म करने पर उतारू इजराइल

इजराइली नेतृत्व ने जोर देकर कहा कि हमास के नेताओं और उनके फ़ाइनेंशियल नेटवर्क के खिलाफ ऑपरेशन तब तक बिना रुके जारी रहेंगे, जब तक कि "गजा में हमास का अस्तित्व ही न मिट जाए।" नेतन्याहू और काट्ज़ ने चेतावनी दी कि हम हमास के कमांडरों और सदस्यों को ढूंढकर खत्म करना, उनके फंडिंग के जरिया को निशाना बनाना और उनके आतंकवादी इंफ्रास्ट्रक्चर को नष्ट करना जारी रखेंगे। साथ ही कहा हम हमास को अपनी ताकत दोबारा बनाने नहीं देंगे और न ही तब तक रुकेंगे जब तक गजा से हमास का नामोनिशान न मिट जाए।

राज्यसभा चुनाव को लेकर यूपी BJP की बड़ी बैठक, 8 सीटों पर नाम तय करने की कवायद तेज, 16 अक्टूबर को होगी वोटिंग

LPU Protest: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में रातभर बवाल! पुलिस से झड़प के बाद 10 दिनों के लिए बंद हुआ कैंपस

बैंक कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल टली, IBA-UFBU बैठक में बनी सहमति, जानें क्या बदला

बहरों को जगाने के लिए असेंबली में फेंका बम, 23 साल के भगत सिंह की हूंकार से कांप उठी थी ब्रिटिश हुकुमत

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले