Hassan Nasrallah | Social Media  
विदेश

मौत के बाद भी Israel का खौफ, हिज्बुल्लाह ने हसन नसरल्लाह को चुपके से अनजान जगह पर दफनाया

हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह, जो 27 सितंबर को इजरायली हवाई हमले में मारा गया था। संगठन द्वारा अस्थायी रूप से दफना दिया गया है। हिजबुल्लाह ने यह फैसला इस डर से लिया कि सार्वजनिक रूप से अंतिम संस्कार आयोजित करने पर इजरायल उनके समर्थकों पर हमला कर सकता है।

विकास कुमार उपाध्याय

बेरूत : इजरायली हमले में मारे गए हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह को अस्थायी रूप से एक गुप्त स्थान पर दफनाया गया है। हिजबुल्लाह को आशंका थी कि अगर सार्वजनिक रूप से नसरल्लाह का अंतिम संस्कार किया जाता तो इजरायली सेना उनके समर्थकों को निशाना बना सकती थी, जो लाखों की संख्या में सड़कों पर उतर सकते थे। संगठन ने लेबनानी अधिकारियों के माध्यम से अमेरिका से अंतिम संस्कार के दौरान हमलों को रोकने की मांग की थी, लेकिन अमेरिका ने इसे अस्वीकार कर दिया।

अरब न्यूज में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार नसरल्लाह को तब तक के लिए अस्थाई जगह पर दफनाया गया है जब तक कि परिस्थितियां सामान्य नहीं हो जातीं। जैसे ही इजरायल के साथ चल रहा युद्ध किसी परिणाम पर पहुंचेगा उसके बाद नसल्लाह को पूरे सम्मान के साथ एक सार्वजनिक रूप से अंतिम संस्कार की प्रक्रिया के बाद दफनाया जाएगा।

शिया मुस्लिम परंपराओं के तहत, अस्थायी दफनाने का विकल्प तब अपनाया जाता है जब युद्ध या अन्य विशेष परिस्थितियों के कारण उचित अंतिम संस्कार नहीं किया जा सकता। हिजबुल्लाह ने घोषणा की है कि युद्ध समाप्त होने के बाद नसरल्लाह का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार किया जाएगा।

नसरल्लाह की मौत के बाद हिजबुल्लाह ने एक सप्ताह तक उचित दफनाने की योजना बनाई, लेकिन इजरायल की लगातार हवाई बमबारी के कारण उन्हें अस्थायी रूप से दफनाने का निर्णय लिया गया। हिजबुल्लाह के समर्थकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया, ताकि इजरायल को कोई हमला करने का मौका न मिल सके।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच