ईरानी सुप्रीम लीडर अली खामेनेई (फोटो- सोशल मीडिया) 
विदेश

ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई का छलका दर्द, एक्स पर पोस्ट कर कहा- इजराइल ने जानबूझकर...

Iran-Israel News: ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने इजराइल पर जबरन युद्ध थोपने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनता और सेना की एकता व बलिदान से ईरान ने अपनी ताकत, आजादी और सम्मान साबित किया।

अक्षय साहू

Ali Khamenei X Post: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई इजराइली हमले के बाद से अंडरग्राउंड है। इसी बीच लंबे समय बाद वो सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं, उन्होंने रविवार को पोस्ट करते हुए जून में हुए संघर्ष के लिए इजराइल को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि इजराइल ने जानबूझकर ईरान पर हमला किया और उनपर युद्ध थोपा।

खामेनेई ने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट में कहा, ईरान पर जबरदस्ती युद्ध थोपा गया था, लेकिन ईरानी जनता ने पूरी ताकत और हिम्मत से उसका सामना किया। इस संघर्ष में ईरान ने न सिर्फ अपनी आजादी और संप्रभुता बचाई, बल्कि दुनिया के सामने अपनी ताकत और सम्मान भी साबित किया।

जनता ने डटकर किया दुश्मनों का सामना

खामेनेई ने कहा कि,  जब बाहरी ताकतों ने ईरान को कमजोर करने की कोशिश की, तब जनता पीछे नहीं हटी। वे सब एकजुट होकर बहादुरी और आत्मविश्वास के साथ डटे रहे। उन्होंने कहा, इस मुश्किल समय में जनता ने देश के लिए जो त्याग और बलिदान दिए, उससे ईरान की इज्जत को न सिर्फ अपने देश में बल्कि पूरी दुनिया में बढ़ाया है।

खामेनेई ने आगे कहा कि ईरान की हिम्मत और संघर्षशीलता को देखकर कई देशों ने उसका सम्मान करना शुरू कर दिया। अन्याय और दमन के खिलाफ लड़ने वालों के लिए ईरान एक मिसाल बन गया। थोपे गए युद्ध के बावजूद देश ने न केवल अपनी सीमाओं की रक्षा की, बल्कि राष्ट्रीय हितों को भी सर्वोपरि रखा। इस दौरान सेना और जनता ने मिलकर अनगिनत बलिदान देकर देश की सुरक्षा सुनिश्चित की। खामेनेई ने इस साहस और एकता को ईरान की सबसे बड़ी ताकत बताया और इसकी सराहना की।

हर चुनौती का सामना कर सकता ईरान

उन्होंने सेना और जनता की एकता और बलिदानों की तारीफ की और कहा कि यही ईरान की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने दुनिया को यह संदेश भी दिया कि ईरान एक मजबूत और आत्मनिर्भर देश है, जो हर चुनौती का सामना कर सकता है। उन्होंने कहा कि यह इजराइल के साथ संघर्ष ईरान की महानता का हिस्सा है और भविष्य में भी देश अपनी सुरक्षा और आजादी की रक्षा पूरे दमखम से करता रहेगा।

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी