डोनाल्ड ट्रंप, फोटो (सो.सोशल मीडिया) 
विदेश

'घर में भी नहीं बचेंगे ट्रंप...' ईरान ने दी अमेरिकी राष्ट्रपति को खौफनाक धमकी

ईरान के एक शीर्ष अधिकारी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी देते हुए गंभीर बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि ट्रंप अपने घर में भी हमले से सुरक्षित नहीं हैं और उन्हें उनके ही निवास स्थान...

अमन उपाध्याय

तेहरान: इजरायल और ईरान के बीच छिड़ी जंग में अमेरिका ने पूरी तरह इजरायल का समर्थन किया था। इस दौरान अमेरिका ने भी इजरायल के साथ मिलकर ईरान के परमाणु ठिकानों पर बमबारी की थी। अमेरिकी हमलों के बाद ईरान में काफी गुस्सा है। अब ईरान के एक शीर्ष अधिकारी ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सीधे तौर पर धमकी दी है।

ईरानी अधिकारी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सीधी चेतावनी देते हुए कहा है कि अब वे अपने फ्लोरिडा स्थित आवास मार-ए-लागो में भी महफूज नहीं हैं। अधिकारी के मुताबिक, ट्रंप को धूप में आराम करते समय भी टारगेट किया जा सकता है। ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार, यह बयान ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के करीबी सलाहकार और वरिष्ठ राजनीतिक हस्ती जावेद लारीजानी ने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान दिया। उन्होंने कहा कि ट्रंप की नीतियों और फैसलों ने उन्हें अब खतरे के दायरे में ला खड़ा किया है।

बेहद आसान है हमला करना

ईरानी अधिकारी जावेद लारिजानी ने इंटरव्यू के दौरान कहा, "ट्रंप ने ऐसा कदम उठाया है कि अब वो अपने घर में भी आराम से धूप नहीं ले सकते। अगर वो पेट के बल धूप में लेटे होंगे, तो कोई छोटा सा ड्रोन आकर सीधे उनकी नाभि पर गिर सकता है। ऐसा करना बेहद आसान है।" उन्होंने इशारा किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति पर उनके ही घर में, धूप सेंकते समय, ड्रोन से हमला करना मुश्किल नहीं होगा।

ट्रंप के सिर पर रखा गया इनाम

सबसे बड़ी बात यह है कि लारिजानी का यह बयान उस क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म के लॉन्च के तुरंत बाद आया है, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप के सिर पर इनाम रखा गया है। इस प्लेटफॉर्म का नाम "ब्लड पैक्ट" है, जिसे फारसी में "अहदे ख़ून" कहा जाता है। इसे उन लोगों के खिलाफ बदले की कार्रवाई के उद्देश्य से शुरू किया गया है जो ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई का अपमान करते हैं या उन्हें धमकाने की कोशिश करते हैं।

हत्या के लिए 10 करोड़ डॉलर का इनाम

बता दें कि 7 जुलाई की शाम तक एक क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से 2 करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक की राशि जुटाई जा चुकी थी, और अगली सुबह तक यह आंकड़ा बढ़कर 2.7 करोड़ डॉलर से भी ऊपर पहुंच गया। इस अभियान का घोषित मकसद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या के लिए 10 करोड़ डॉलर का इनाम इकट्ठा करना है। प्लेटफॉर्म के होमपेज पर जारी संदेश में कहा गया है कि, "हम उन सभी लोगों को इनाम देने का वादा करते हैं, जो ईश्वर के दुश्मनों और अली खामेनेई की जान को खतरे में डालने वालों को न्याय के कठघरे तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।"

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान