बेटी फातिमा के अली शमखानी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

हिजाब के हिमायती ईरानी मंत्री की बेटी ने बनाया इस्लाम का मजाक, इस ड्रेस में वीडियो वायरल

Iran Hijab Enforcer Ali Shamkhani: पूर्व ईरानी रक्षा मंत्री अली शमखानी की बेटी फातिमा स्लीवलेस गाउन में शादी करती दिखीं, जिससे ईरान में हिजाब कानूनों और पारंपरिक रीति-रिवाजों के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा।

अक्षय साहू

Iran Hijab Policy: ईरान के पूर्व रक्षा मंत्री और सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के करीबी सलाहकार, अली शमखानी की बेटी फातिमा की शादी का एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसे देखने के ईरान के लोगों गुस्से से लाल हो गए है, क्योंकि वीडियो में मंत्री की बेटी स्लीवलेस ड्रेस में नजर आ रही है जबकी ईरान में इस पर प्रतिबंध है।

जानकारी के मुताबिक, यह शादी अप्रैल 2023 में तेहरान के एक आलीशान होटल, एस्पिनास पैलेस में हुई थी। इस वीडियो में फातिमा स्लीवलेस व्हाइट वेडिंग गाउन पहने हुए दिखाई दे रही हैं, जबकि समारोह में म्यूजिक बज रहा है। खास बात यह है कि कई महिलाएं बिना हिजाब के दिख रही हैं, जो ईरान के सख्त हिजाब कानूनों के खिलाफ है।

बेटी को लेकर स्टेज पर आए शमखानी

वायरल वीडियो में अली शमखानी अपनी बेटी को शादी के स्टेज तक ले जाते नजर आ रहे हैं, जो पश्चिमी देशों की परंपरा का हिस्सा माना जाता है, जबकि ईरान में आमतौर पर दूल्हा और दुल्हन साथ में स्टेज पर एंट्री करते हैं। सोशल मीडिया पर महिला अधिकार कार्यकर्ता अली ओमिदवारी ने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, उनकी दुल्हन महल में है, लेकिन हमारी दुल्हन जमीन के नीचे दफन है।

यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है, जब ईरान में हिजाब नियमों के कड़ाई से पालन के लिए 80,000 नैतिकता पुलिस तैनात करने की योजना बनाई जा रही है। अली शमखानी, जो 2013 से 2023 तक ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी रहे, हिजाब और नैतिकता नियमों के सख्त समर्थक माने जाते हैं।

ईरान में जहां अधिकांश लोग आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं और कई युवा शादी तक करने में असमर्थ हैं, वहीं शमखानी परिवार के इस भव्य आयोजन ने लोगों में गुस्से को जन्म दिया है। शमखानी और उनके परिवार के सदस्य, जिनकी ड्रेस को लेकर सवाल उठ रहे हैं, उनके सख्त इस्लामी दृष्टिकोण और नियमों के प्रति समर्थन पर सवाल खड़ा कर रहे हैं।

कौन है अली शमखानी?

अली शमखानी, ईरान के सबसे शक्तिशाली व्यक्तियों में से एक हैं, वर्तमान में वो खामेनेई के राष्ट्रीय रक्षा परिषद के प्रतिनिधि हैं। इससे पहले, वे रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की नौसेना के कमांडर और अमेरिका के साथ परमाणु समझौते की वार्ता में भी शामिल रहे थे।

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो से DK इट्स डन ब्रो तक, MLC चुनाव के नतीजों पर BJP ने कांग्रेस पर की मीम्स की बौछार

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट