ईरान का सुप्रीम लीडर अली खामेनेई  
विदेश

Israel Iran War: ईरान, इजरायल और अमेरिका से लेगा बदला, बनाया खतरनाक प्लान

इजरायली हमले के बाद ईरान और खूंखार होने की योजना बना रहा है। ईरान, इजरायल और अमेरिका से बदला लेने के फिराक में है। ईरान और उसके प्रॉक्सी अरब में मौजूद अमेरिका के सैन्य बेस को समाप्त करने वाला सैन्य अभियान लॉन्च करने जा रहे हैं। ब्रिटिश इंटेलिजेंस एजेंसियों को मिले इनपुट के मुताबिक, खामेनेई और उनकी सेना के खतरनाक और खूनी प्लान का खुलासा हुआ है।

साक्षी सिंह

तेहरान: इजरायली हमले के बाद ईरान और खूंखार होने की योजना बना रहा है। ईरान, इजरायल और अमेरिका से बदला लेने के फिराक में है। ईरान और उसके प्रॉक्सी अरब में मौजूद अमेरिका के सैन्य बेस को समाप्त करने वाला सैन्य अभियान लॉन्च करने जा रहे हैं। ब्रिटिश इंटेलिजेंस एजेंसियों को मिले इनपुट के मुताबिक, खामेनेई और उनकी सेना के खतरनाक और खूनी प्लान का खुलासा हुआ है।सूत्रों के मुताबिक, ईरान सिर्फ इजरायल पर मिसाइलों से ही धावा नहीं बोलेगा, बल्कि इजराइल के बाहर मौजूद इसके ठिकानों पर ब्लास्ट कर सकता है। यही नहीं ईरान ने इजरायल के साथ-साथ अमेरिका को भी सबक सिखाने का प्लान बनाया है। ईरान इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला कर सकता है।

अमेरिका और यूरोप में इजरायल के दूतावास पर खतरा मंडरा रहा है। अरब में मौजूद अमेरिकी सैन्य बेस पर भी हमला कर सकता है। इसका मतलब ये हुआ कि ईरान एक साथ इजरायल और अमेरिका के खिलाफ तीन फ्रंट खोलने जा रहा है। अमेरिका और यूरोप में ईरान के स्लीपर सेल और फिदायीन हमलावर हमले को अंजाम देंगे।

इजरायल के दूतावास पर मंडरा रहा खतरा

ईरान ने कई देशों में मौजूद अपने स्लीपर सेल को सक्रिय कर दिया है। फिदायीन हमलावरों को भी काम पर लगा दिया गया है। इजरायल के अंदर मौजूद आत्मघाती हमलावरों को VVIP लोगों को मारने का टास्क सौंपा गया है। जबकि इजरायल के बाहर स्लीपर सेल को इजरायली दूतावास को उड़ाने की जिम्मेदारी दी गई है।

बता दें कि इजरायल और ईरान के बीच युद्ध की शुरुआत हो गई है।1 अक्टूबर के बाद से ईरान लगातार इजरायल पर हमला कर रहा है। जिसके बाद इजरायल ने जवाबी कार्रवाई में ईरान के हमले का बदला लेते हुए करीब 26 दिनों बाद ईरान पर हवाई हमला किया है। हमले की पुष्टि करते हुए इजरायली सेना ने शनिवार 26 अक्टूबर की सुबह ईरान में सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले किए।

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट

गुवाहाटी फायरिंग पर उठ रहे सवाल! कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने हिमंता बिस्वा सरमा पर साधा निशाना

तमिलनाडु की जेल में बड़ी सेंधमारी! पुलिस पर हमला करके 17 कैदी हुआ रफ्फू चक्कर, हो रही ताबड़तोड़ छापेमारी

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही