ईरान में यूएन में नेतन्याहू के भाषण पर कसा तंज (फोटो- सोशल मीडिया) 
विदेश

नेतन्याहू के UN भाषण पर ईरान ने लिए मजे, खाली कुर्सी और गाजा में लाउडस्पीकर बताया दोहरी बेइज्जती

Israel-Iran Relations: संयुक्त राष्ट्र में नेतन्याहू के भाषण के दौरान कई देशों के वॉकआउट के चलते खाली कुर्सियों के सामने भाषण देना पड़ा, जिसे ईरान ने इजरायल की "दोहरी बेइज्जती" करार दिया।

अक्षय साहू

Iran on Netanyahu UN Speech: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में अरब और अफ्रीकी देशों से विरोध का सामना करना पड़ा। जिसके चलते उन्हें खाली कुर्सीयों के सामने भाषण देने पड़ा था। अब इसे लेकर ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने उनका मजाक उड़ाया है और इसे इजरायल की दोहरी बेइज्जती करार दिया।

खामेनेई ने नेतन्याहू तंज किया है। उन्होंने कहा कि यहूदी देश आज सबसे ज्यादा अलग-थलग और घिनौना देश बन गया है। खामेनेई ने नेतन्याहू की एक तस्वीर भी शेयर की जिसमें उनकी आगे खाली कुर्सियां दिख रही थीं। खामेनेई ने इसे दोहरी बेइज्जती इसलिए कहा क्योंकि इजरायल ने गाजा में कई जगह इसे सुनाने के लिए लाउडस्पीकर लगवाए थे।

गाजा में लगवाए थे लाउडस्पीकर

नेतन्याहू ने गाजा में लाउडस्पीकर लगवाए थे ताकि वहां के लोग उनका भाषण सुन सकें। उन्होंने कहा कि वे अपने इलाके के नजदीक आतंकवाद को बढ़ने नहीं देंगे। नेतन्याहू ने यह भी कहा कि मीडिया या विरोधी विचारधारा की वजह से देश को खतरे में नहीं डाला जा सकता। फिलिस्तीनी प्रशासन ने नेतन्याहू की स्पीच के दौरान वॉकआउट की योजना बनाई थी।

वॉकआउट करने वाले देशों में मुस्लिम देशों के साथ-साथ एशिया, यूरोप और अफ्रीका के कई देश भी थे। इसके चलते हाॅल लगभग खाली हो गया और नेतन्याहू को असहज होकर अपना भाषण देना पड़ा।हालांकि, अमेरिका के प्रतिनिधि और इजरायल के कई सहयोगियों हाॅल में ही मौजूद थे।

इजरायल पर बढ़ा अंतरराष्ट्रीय दबाव

इजरायल के अलग-थलग पड़ने के कारण उस पर युद्ध खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ रहा है। अब कई देश फिलिस्तीनी राष्ट्र को मान्यता दे रहे हैं, लेकिन इजरायल इसे स्वीकार नहीं करता। कई देश अमेरिकी राष्ट्रपति से इजरायल पर युद्ध रोकने का दबाव बना रहे हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि गाजा में युद्ध को खत्म करने के लिए बातचीत अच्छी चल रही है और जल्द ही युद्धविराम हो सकता है। ट्रंप और नेतन्याहू सोमवार को मुलाकात करेंगे। ट्रंप ने कहा कि वे पश्चिम एशिया के देशों के साथ सकारात्मक बातचीत कर रहे हैं। ट्रंप इससे पहले भी इस प्रकार के दावे कर चुकें है ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इस बार उनकी बात में कितनी सच्चाई है।

अखिलेश यादव ने गिनाए परिवारवाद के फायदे, बताया- आखिर क्यों नहीं टूटी समाजवादी पार्टी

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: पटना में PhD छात्रों का विरोध प्रदर्शन; दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें

महाराष्ट्र में होगा जंतर मंतर से बड़ा आंदोलन! कांग्रेस सांसद का बड़ा दावा, बोलीं- हम जेल भी जाने को तैयार हैं

वंदे मातरम् पर BJP का बड़ा वार, कांग्रेस के 1937 वाले फैसले के खिलाफ पारित किया प्रस्ताव

CM के काफिले को काले झंडे दिखाने पर बड़ा एक्शन, SHO समेत 10 पुलिसकर्मी सस्पेंड; 8 कांग्रेसी गिरफ्तार