ईमान फोरोउतान और अयातुल्ला अली खामेनेई (फोटो- सोशल मीडिया) 
विदेश

ईरान में सत्ता परिवर्तन के करीब? कई बड़ी हस्तियां देश से भागीं, विपक्ष ने कहा- अगला नंबर खामेनेई का

ईरानी विपक्षी नेता ईमान फोरोउतान ने कहा कि इजरायली हमलों से ईरान की सत्ता कमजोर हुई है और लोग इसे बदलाव का मौका मान रहे हैं। उन्होंने खामेनेई के देश छोड़ने की आशंका जताई है।

सौरभ शर्मा

ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध के बीच अब ईरान में सत्ता परिवर्तन की संभावनाएं तेज़ होती दिख रही हैं। अमेरिका से 'न्यू ईरान मूवमेंट' चलाने वाले निर्वासित नेता ईमान फोरोउतान ने दावा किया है कि अब वो समय आ गया है जिसका ईरानी जनता को दशकों से इंतजार था। फोरोउतान ने कहा कि इजरायली सेना (IDF) द्वारा ईरान की खुफिया एजेंसी के मुख्यालय को उड़ाए जाने के बाद सरकार की जड़ें हिल चुकी हैं और शीर्ष नेता देश छोड़ने की तैयारी में हैं।

ईमान फोरोउतान ने Ynet News से बातचीत में कहा कि इस हमले से ईरान की सैन्य, परमाणु और खुफिया क्षमता को गहरा झटका लगा है। उन्होंने दावा किया कि इस हमले में कई प्रमुख अधिकारी मारे गए हैं और इसके बाद से शासन से जुड़ी कई तमाम बड़ी हस्तियां रूस भाग चुकी हैं। उन्होंने कहा कि अब खुद अयातुल्ला अली खामेनेई के देश से भागने की आशंका जताई जा रही है।

प्रिंस रेजा पहलवी को बताया ईरान का भविष्य

फोरोउतान ने कहा कि आज बहुसंख्यक ईरानी जनता के पास प्रिंस रेजा पहलवी के रूप में एक ऐसा नेता है, जो वर्षों से ईरान के लोकतांत्रिक भविष्य का प्रतीक बना हुआ है। पहलवी, जो अंतिम शाह के पुत्र हैं, 1979 से निर्वासन में रह रहे हैं। फोरोउतान ने दावा किया कि यह समय ईरान के पुनर्निर्माण और लोकतांत्रिक रास्ते पर लौटने का है। उन्होंने कहा कि चाहे वह राजा बनें या न बनें, उनकी भूमिका अब निर्णायक होगी।

खुफिया ठिकाने पर हमले के बाद ईरान में डर और उम्मीद साथ-साथ

IDF द्वारा ईरानी इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर किए गए हमले ने शासन की रीढ़ तोड़ दी है। फोरोउतान ने बताया कि इस हमले के बाद कई अधिकारियों को इजरायल से चेतावनी मिली कि "नौकरी छोड़ दो वरना मारे जाओगे"। यह संदेश उनकी पत्नियों और परिजनों तक भी पहुंचा है। ईरान में इंटरनेट बंद कर दिया गया है, जिससे लोगों से संपर्क करना मुश्किल हो गया है। फिर भी लोग सोशल मीडिया पर जश्न मना रहे हैं आ रही जानकारी के अनुसार ईरान में इस वक्त हालात बहुत ही बद से बदतर होते जा रहे है।

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान