ईरान ने विरोध प्रदर्शन के पीछे मोसाद का हाथ बताया (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

मोसाद ने ही ईरान में भड़काई आग...खामेनेई के खिलाफ इजरायल की साजिश का खुसाला, सामने आए सबूत

Iran Protest: ईरान ने विरोध प्रदर्शनों को भड़काने में इज़राइल की मोसाद पर आरोप लगाया। खामेनेई ने एजेंटों को खत्म करने की चेतावनी दी, कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।

अक्षय साहू

Mossad Iran Protests: ईरान में जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच इज़राइल की खुफिया एजेंसी मोसाद को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। तेहरान में विरोध-प्रदर्शन भड़काने में मोसाद के हाथ होने का आरोप सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोसाद के एजेंटों ने आम नागरिकों को खुलकर खामेनेई सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने के लिए उकसाया। इसके साथ ही, एजेंटों ने कुछ लोगों को हिंसा भड़काने और विरोध-प्रदर्शन को नियंत्रित करने की ट्रेनिंग भी दी।

द जेरूसलेम पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, यह पहली बार है जब मोसाद ने ईरान में हिंसा भड़काने की अपनी भूमिका को खुलकर स्वीकार किया है। आमतौर पर इस तरह की खुफिया गतिविधियां बेहद सीक्रेट रहती हैं। ट्विटर पर एक रिपोर्ट में बताया गया कि ईरानी सुरक्षा बलों ने कई ‘गद्दारों’ को गिरफ्तार किया, जो विरोध-प्रदर्शनों की वीडियोग्राफी कर इज़राइल समर्थित चैनलों तक भेज रहे थे।

ईरान में प्रदर्शनों के पीछे मोसाद का हाथ

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई ने 9 जनवरी को बयान जारी कर कहा कि प्रदर्शन मोसाद और अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के इशारे पर हो रहे हैं। खामेनेई ने चेतावनी दी कि मस्जिदों को नुकसान पहुंचाने वाले प्रदर्शनकारियों को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जानाकारी के मुताबिक, ईरानी अधिकारियों ने अब तक मोसाद से जुड़े 10 से अधिक एजेंटों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को दो और एजेंटों को अरेस्ट किया गया, जिनके पास नक्शे और वीडियो फुटेज बरामद हुए। सरकार एक एजेंट को फांसी देने की तैयारी में है।

ईरान के अनुसार, जून 2025 के बाद अजरबैजान के रास्ते हथियार देश में लाए गए और स्थानीय लोगों को मोसाद ने सरकार के खिलाफ तैयार किया। प्रदर्शन के दौरान मोसाद के एजेंट लगातार गतिविधियों की मॉनिटरिंग कर रहे थे।

अमेरिका ने जारी की एडवाइजरी

अमेरिका ने अपने नागरिकों को तुरंत ईरान छोड़ने की सलाह दी है। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि नागरिक ईरान से बाहर निकलने के लिए आर्मेनिया या तुर्की के मार्ग का उपयोग करें। अमेरिकी वर्चुअल दूतावास की एडवाइजरी में चेतावनी दी गई है कि “ईरान में विरोध प्रदर्शन लगातार बढ़ रहे हैं और हिंसक रूप ले सकते हैं।”

मानवाधिकार संगठनों के अनुसार, ईरान की सेना ने प्रदर्शन को नियंत्रित करने के लिए करीब 600 लोगों की हत्या कर दी, जिनमें अधिकांश आम नागरिक थे। खामेनेई ने देश को मोसाद के एजेंटों से मुक्त कराने का संकल्प व्यक्त किया है और सरकार ने प्रदर्शनकारियों पर कड़ी कार्रवाई जारी रखी है। 

आपको कट्टर आतंकवादी मार देंगे, चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी; मंत्रालय को मिले पत्र से हड़कंप

एमपी BJP में हलचल के बीच नितिन नवीन से मिले CM मोहन यादव; कैबिनेट विस्तार समेत कई मुद्दों पर चर्चा के कयास

जीजा और उनकी पार्टी को हराएंगे पाठक जी के साले! पारिवारिक कलह ने बढ़ाई डिप्टी सीएम की मुश्किलें

लोगों ने कोशिश की... लेकिन हमारे और योगी जी के बीच कोई दिवार नहीं, सीएम वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य की सफाई

Teachers Day पर DU पहुंचेंगे PM मोदी, SRCC में छात्रों से करेंगे संवाद, 5 सितंबर को लेकर तैयारियां तेज