अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

अमेरिका-ईरान के बीच आसमानी जंग! ट्रंप ने थपथपाई अपनी पीठ, तो ईरान ने हेलीकॉप्टर मार गिराने का किया दावा

Middle East Conflict: ईरान का दावा है कि उसके एयरोस्पेस, ग्राउंड फोर्स और पॉप्युलर यूनिट्स के संयुक्त ऑपरेशन में दक्षिण इस्फहान में अमेरिका का एक C-130 एयरक्राफ्ट मार गिराया गया है।

मनोज आर्या

Middle East War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रूथ सोशल' पर एक सनसनीखेज दावा करते हुए पूरी दुनिया को चौंका दिया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान के भीतर घुसकर एक साहसिक अभियान चलाया और अपने लापता पायलट को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ट्रंप ने इसे अपनी सेना की बड़ी जीत बताते हुए कहा कि यह मिशन साबित करता है कि ईरान के आसमान में भी अमेरिका की ही चलती है। इतना ही नहीं, राष्ट्रपति ने एक वीडियो साझा करते हुए यह भी दावा किया कि इस भीषण हमले में ईरान के कई शीर्ष सैन्य अधिकारी तेहरान में मारे गए हैं।

हालांकि, ईरान ने अमेरिका के इन दावों को सिरे से खारिज करते हुए बिल्कुल अलग कहानी पेश की है। ईरान के पुलिस कमांड और खाटम अल-अनबिया केंद्रीय मुख्यालय ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि अमेरिका के इस कथित रेस्क्यू मिशन के दौरान ईरानी सशस्त्र बलों ने कड़ा प्रतिरोध किया।

C-130 एयरक्राफ्ट मार गिराने का दावा

ईरान का दावा है कि उसके एयरोस्पेस, ग्राउंड फोर्स और पॉप्युलर यूनिट्स के संयुक्त ऑपरेशन में दक्षिण इस्फहान में अमेरिका का एक C-130 एयरक्राफ्ट मार गिराया गया है। इसके अलावा, ईरान ने दो अमेरिकी ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टरों और दो इजरायली ड्रोनों को भी नष्ट करने का दावा किया है। ईरान की मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बीती रात 'कूह-ए-सिया' इलाके में जब अमेरिकी सेना अपने पायलट की तलाश कर रही थी, तब हुई भारी गोलीबारी में कम से कम पांच ईरानियों की मौत हो गई। ये सभी मृतक कोहगीलुये और बोयर अहमद प्रांत के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

अमेरिका-इजरायल को सीधी चेतावनी

इस घटना के बाद ईरान के जनरल अली अब्दुल्लाही अली आबादी ने अमेरिका और इजरायल को सीधी चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि ईरान के किसी भी बुनियादी ढांचे या सैन्य संपत्ति को निशाना बनाया गया, तो पूरे पश्चिमी एशिया में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों और इजरायली ठिकानों पर विनाशकारी और निरंतर हमले किए जाएंगे।

ईरान के दावे से ट्रंप पर सवाल

जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी सेना को हुए किसी भी नुकसान से इनकार कर रहे हैं, वहीं ईरान के दावों ने इस सैन्य अभियान की सफलता और विफलता पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। वर्तमान स्थिति को देखते हुए विशेषज्ञ इसे एक बड़े क्षेत्रीय युद्ध की शुरुआत के रूप में देख रहे हैं।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, सोशल मीडिया अपील पर जुटी भारी भीड़, पुलिस ने लिया एक्शन

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश, कुछ जगहों पर जलभराव

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग