अली खामेनेई व बेंजामिन नेतन्याहू (सोर्स: सोशल मीडिया) 
विदेश

ईरान-इजरायल के तनाव में आया नया मोड, खामेनेई ने सभी हवाई पाबंदियां हटाईं

Iran-Israel Tensions: ईरान सरकार ने इजरायल को लेकर बड़ा कदम उठाया है। ईरान ने अपने हवाई क्षेत्र पर लगी आखिरी पाबंदियां भी हटा ली हैं। अब तेहरान का मेहराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट अब 24 घंटे काम करेगा।

आकाश मसने

Iran-Israel News: ईरान-इजरायल के बीच 24 जून को संघर्षविराम (सीजफायर) हुआ था। लेकिन दोनों के बीच तनाव बना हुआ था। अब दोनों देशाें के बीच तनाव कम होता दिखाई दे रहा है। ईरान सरकार ने इजरायल को लेकर बड़ा कदम उठाया है। ईरान ने शनिवार को अपने हवाई क्षेत्र पर लगी आखिरी पाबंदियां भी हटा ली हैं। ये पाबंदियां इजरायल के साथ 12 दिनों तक चले संघर्ष की शुरुआत में लगाई गई थीं। ईरान की सिविल एविएशन ऑर्गनाइजेशन (सीएओ) ने अपनी वेबसाइट पर यह जानकारी दी।

सिविल एविएशन ऑर्गनाइजेशन के सीएओ ने कहा कि अब घरेलू और अंतरराष्ट्रीय सभी उड़ानें पहले की तरह पूरी तरह बहाल हो गई हैं। साथ ही यह भी बताया कि तेहरान का मेहराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट अब 24 घंटे काम करेगा। सीएओ ने बयान में कहा कि अब सभी एयरलाइंस और ट्रैवल एजेंसियां 24 घंटे की फ्लाइट सेवाएं और टिकट बिक्री दोबारा शुरू कर सकती हैं।

13 जून से बंद है हवाई क्षेत्र

ईरान ने 13 जून को इजरायली हवाई हमलों के बाद अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया था। यह संघर्ष 24 जून को संघर्षविराम (सीजफायर) के साथ खत्म हुआ। इसके बाद 26 जून से हवाई क्षेत्र को धीरे-धीरे फिर से खोला गया, और एयरपोर्ट्स पर सामान्य उड़ानें शुरू हो गईं।

17 जुलाई को सीएओ ने बताया कि सभी एयरपोर्ट्स पूरी तरह से चालू हो चुके हैं; केवल मेहराबाद एयरपोर्ट पर सुबह 4 बजे से शाम 7 बजे तक (स्थानीय समय) ही उड़ानें चल रही थीं। अब यह एयरपोर्ट भी 24 घंटे खुला रहेगा।

इस पूरे संघर्ष की शुरुआत 13 जून को हुई, जब इजरायल ने ईरान के कई इलाकों पर बड़े हवाई हमले किए, जिनमें न्यूक्लियर और मिलिट्री ठिकाने भी शामिल थे। इन हमलों में सीनियर कमांडर, परमाणु वैज्ञानिक और कई नागरिक मारे गए।

अमेरिकी ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर की बमबारी

सिन्हुआ समाचार एजेंसी के मुताबिक, इसकी जवाबी कार्रवाई में ईरान ने इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। 22 जून को अमेरिकी सेना ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर बमबारी की। इसके जवाब में ईरान ने कतर स्थित अमेरिकी 'अल उदैद एयरबेस' पर हमला किया।

लगातार 12 दिनों तक चले इस युद्ध के बाद 24 जून को ईरान और इजरायल के बीच संघर्षविराम हो गया। उसके बाद ईरान ने अपने हवाई क्षेत्र को धीरे-धीरे दोबारा खोलना शुरू किया। अब जब सभी पाबंदियां हटा दी गई हैं, तो ईरान में हवाई सेवाएं पूरी तरह से सामान्य हो गई हैं और यात्री पहले की तरह उड़ानों की बुकिंग कर सकते हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Gen Z आंदोलन के बाद DUSU Election 2026, कब होगा मतदान, जानें क्या होंगे बड़े मुद्दे और किसके बीच होगी टक्कर?

Delhi Building Collapse Live Update: दिल्ली के सत्य निकेतन में गिरी 5 मंजिला इमारत, कई लोग दबे, रेस्क्यू जारी

दिल्ली के सत्य निकेतन में हॉस्टल की बिल्डिंग गिरी, कई बच्चे मलबे में दबे, देखें VIDEO

सोनू भैया, आपकी कमी हमेशा महसूस होगी, मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन से टूटे CM हेमंत सोरेन, व्यक्त किया शोक

नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का समय आ गया...CM नायब सैनी ने रेवाड़ी यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडी