ड्रग एडिक्ट हैं ईरान के सुप्रीम लीडर, मोसाद ने किया खामेनेई को लेकर बड़ा खुलासा

Mossad Exposure Khamenei: इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद से जुड़े एक्स अकाउंट ने दावा किया है कि ईरानी नेता खामेनेई को ड्रग्स की लत है, लेकिन इस अकाउंट की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
ड्रग एडिक्ट हैं ईरान के सुप्रीम लीडर, मोसाद ने किया खामेनेई को लेकर बड़ा खुलासा
ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Iran Supreme Leader Drug Addict: इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद ने ईरान के सुप्रीम लीडको लेकर बड़ा खुलासा किया है। मोसाद से संबंधित एक एक्स अकांउट ने दावा किया है कि खामेनेई को ड्रग्स की लत है और पूरा दिन नशे में सोते रहते हैं। यह खुलासा ऐसे समय में हुआ है जब ईरान के कई इलाके में रहने वाले लोग साफ पानी और  बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रही है।

मोसाद के फारसी भाषा वाले एक्स अकाउंट ने 9 जुलाई को पोस्ट किया, "कोई नेता देश का कैसे नेतृत्व कर सकता है जब वह आधा दिन सोता है और आधा नशे में होता है?" एक अन्य पोस्ट में कहा गया, "किसी राष्ट्र का नेतृत्व करने वाले व्यक्ति के लिए नशे की लत और आत्माओं से बातचीत जैसी आदतें वांछनीय नहीं मानी जा सकतीं।"

एक्स पर मोसाद ने किया खुलासा

फॉक्स न्यूृज के अनुसार, ये पोस्ट हाल ही में बनाए गए एक प्रीमियम सब्सक्रिप्शन एक्स अकाउंट से की गई हैं, जो फारसी में खुद को मोसाद का आधिकारिक प्रवक्ता बताता है। हालांकि, इजराइली खुफिया एजेंसी ने अब तक इस अकाउंट की वास्तविक संबद्धता की पुष्टि नहीं की है।

इस अकाउंट ने बीते कुछ सप्ताहों में ईरान के भीतर की गंभीर समस्याओं को उजागर करने का प्रयास किया है। इसमें खामेनेई के स्वास्थ्य से लेकर देश में स्वच्छ पानी, बिजली और शिक्षा जैसी आवश्यक सेवाओं की भारी कमी को प्रमुखता से उठाया गया है।

ईरान ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया

मोसाद से जुड़े इस अकाउंट ने ख़तम अल-अनबिया केंद्रीय मुख्यालय के नए, लेकिन अघोषित, कमांडर की नियुक्ति पर भी टिप्पणी की है। ईरान की अर्ध-सरकारी तस्नीम न्यूज एजेंसी ने रिपोर्ट दी थी कि सुरक्षा कारणों से कमांडर की पहचान उजागर नहीं की जाएगी। इसके जवाब में मोसाद अकाउंट ने दावा किया कि उसे पहले से कमांडर का नाम पता है और उसने ईरानी जनता से आग्रह किया कि वे भी अपने अनुमान भेजें। हालांकि ये सिर्फ ईरान के खिलाफ इजराइल की ओर से प्रोपेगेंडा की हिस्सा भी हो सकता है। ईरानी अधिकारियों ने अभी तक इजराइल द्वारा किए जा रहे दावा को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com