जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर भीषण हमला, सांकेतिक एआई फोटो 
विदेश

IRGC का जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर भीषण हमला; THAAD और Patriot सिस्टम तबाह करने का दावा

IRGC Attack Jordan: ईरान की IRGC ने जॉर्डन और कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर भीषण हमले कर रक्षा प्रणालियों को नष्ट करने का दावा किया है। जवाब में अमेरिका ने ईरान के सैन्य केंद्रों पर भारी बमबारी की है।

अमन उपाध्याय

IRGC Attack Jordan THAAD Patriot Destruction: मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने एक बड़ा दावा कर दुनिया को चौंका दिया है। IRGC ने गुरुवार को जानकारी दी कि उसने जॉर्डन में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले किए हैं, जिससे वहां भारी तबाही हुई है। ईरानी सेना के अनुसार, इन सटीक हमलों के जरिए अमेरिका की सबसे उन्नत सुरक्षा प्रणालियों को मलबे में तब्दील कर दिया गया है।

जॉर्डन में थाड और पैट्रियट सिस्टम हुए तबाह?

IRGC ने अपने आधिकारिक पोर्टल सिपाह न्यूज के माध्यम से बताया कि इस सैन्य कार्रवाई में अमेरिका के थाड मिसाइल डिफेंस सिस्टम और पैट्रियट मिसाइल सिस्टम को पूरी तरह उड़ा दिया है।

इसके अलावा, अमेरिकी रक्षा कवच का हिस्सा माने जाने वाले C-RAM रडार को भी निशाना बनाया गया। खबरों के मुताबिक, हमलों के बाद अमेरिकी बेस के ईंधन टैंकों और हेलीकॉप्टर मरम्मत के लिए इस्तेमाल होने वाले हैंगर में भीषण आग लग गई, जिससे वे पूरी तरह जलकर खाक हो गए।

संप्रभुता को लेकर ईरान की दलील

इस हमले पर सफाई देते हुए IRGC ने जॉर्डन की जनता को संबोधित किया। ईरान का कहना है कि उनकी यह कार्रवाई जॉर्डन की संप्रभुता का उल्लंघन नहीं करती है, बल्कि जॉर्डन की धरती पर अमेरिकी सेना की मौजूदगी ही वहां की संप्रभुता पर हमला है।

ईरान ने इन ठिकानों को निशाना बनाना एक 'वैध और आवश्यक' कदम बताया है। हालांकि, जॉर्डन की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

कुवैत में भी ड्रोन से हमले की पुष्टि

जॉर्डन के साथ-साथ कुवैत में मौजूद अमेरिकी संपत्तियों को भी निशाना बनाया गया है। ईरान ने दावा किया कि उसने कुवैत के 'अल-अदीरी कैंप' और 'अली अल-सलेम एयर बेस' पर हमला किया। इस बीच, कुवैती सेना ने अपने हवाई क्षेत्र में संदिग्ध ड्रोन गतिविधियों की पुष्टि की है।

कुवैत के रक्षा विभाग ने सोशल मीडिया पर बताया कि उनकी वायु रक्षा प्रणालियों ने दुश्मन के ड्रोनों का मुकाबला किया और रात के दौरान सुनाई दिए धमाके इन ड्रोनों को मार गिराने की कार्रवाई का हिस्सा थे।

ट्रंप के आदेश पर अमेरिका का भीषण पलटवार

ईरानी उकसावे के जवाब में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कड़ी सैन्य कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने घोषणा की कि उसने ईरान के खिलाफ लगातार 12वीं रात अपना ऑपरेशन जारी रखा। अमेरिकी बलों ने ईरान के भीतर घुसकर उसके समुद्री सैन्य केंद्रों, मिसाइल और ड्रोन भंडारण अड्डों, तटीय निगरानी चौकियों और वायु रक्षा प्रणालियों पर भीषण बमबारी की है।

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत

BRICS मीटिंग से पहले अजीत डोभाल का चीन दौरा, रिश्तों में फिर आई तेजी, अगले महीने दिल्ली आ सकते हैं शी जिनपिंग

मछली शाकाहारी से आस्था का अपमान तक, अजय राय के भोज पर गरमाई सियासत, कहा- कथनी और करनी में अंतर