Iran Claims US F-16 Missile Attack: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। ईरान ने दावा किया है कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने फारस की खाड़ी के ऊपर उड़ रहे अमेरिकी F-16 लड़ाकू विमान पर मिसाइल से हमला किया। ईरानी मीडिया के मुताबिक, मिसाइल विमान के करीब फटी, जिससे उसे नुकसान पहुंचा और पायलट को मिशन छोड़कर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।
हालांकि, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (Centcom) ने ईरान के इस दावे को पूरी तरह झूठा बताया है। अमेरिकी सैन्य कमान ने कहा कि ईरान ने किसी भी तरह अमेरिकी F-16 पर हमला नहीं किया। खाड़ी क्षेत्र में तैनात सभी अमेरिकी लड़ाकू विमान सुरक्षित हैं और उनकी लोकेशन की जानकारी भी मौजूद है।
खबर अपडेट की जा रही है...