ईरान ने तुर्किये में US बेस पर दागी मिसाइलें, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

परमाणु युद्ध की दहलीज पर दुनिया! ईरान ने तुर्किये में US बेस पर दागी मिसाइलें, युद्धपोत पर भी हमले का दावा

Iran US War: ईरान ने तुर्किये स्थित अमेरिकी न्यूक्लियर बेस 'इंसर्लिक' और ओमान सागर में 'USS अब्राहम लिंकन' पर भीषण हमले किए हैं। नाटो और अमेरिका ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है।

अमन उपाध्याय

Iran Attacks US Nuclear Base Turkey Incirlik: पश्चिम एशिया में तनाव अब एक ऐसे मोड़ पर पहुंच गया है जहाँ से वापसी की राह मुश्किल नजर आ रही है। 13 मार्च 2026 को ईरान ने सीधे तौर पर अमेरिकी और नाटो (NATO) ठिकानों को निशाना बनाकर दुनिया को हिला कर रख दिया है। ईरान द्वारा किए गए इन हमलों ने न केवल क्षेत्रीय स्थिरता को खतरे में डाल दिया है, बल्कि एक परमाणु संघर्ष की आशंका को भी जन्म दे दिया है।

तुर्किये के न्यूक्लियर बेस पर मिसाइल हमला

ईरान ने तुर्किये के Incirlik Airbase पर मिसाइलें दागकर सीधे तौर पर अमेरिका को चुनौती दी है। तुर्किये के रक्षा मंत्रालय ने इस हमले की पुष्टि की है और कहा है कि वे स्थिति को लेकर ईरान के संपर्क में हैं। यह हमला इसलिए गंभीर है क्योंकि इंसर्लिक एयरबेस पर अमेरिका के टैक्टिकल न्यूक्लियर वेपन तैनात हैं। हालांकि, पूर्वी भूमध्य सागर में तैनात नाटो के एयर डिफेंस सिस्टम ने एक बैलिस्टिक मिसाइल को इंसर्लिक की ओर बढ़ने से पहले ही नष्ट कर दिया, जिससे एक बड़ी परमाणु त्रासदी टल गई।

USS अब्राहम लिंकन पर हमले का दावा

ओमान सागर से आ रही खबरों के मुताबिक, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी विमानवाहक पोत 'USS अब्राहम लिंकन' को मिसाइल से निशाना बनाया है। IRGC के प्रवक्ता के अनुसार, हमले के बाद अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर पीछे हट गया है। हालांकि, अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने इस दावे का खंडन किया है और हमले की बात से इनकार किया है।

नाटो ठिकानों और दुबई पर प्रहार

ईरान ने अपनी आक्रामकता बढ़ाते हुए एक साथ तीन नाटो ठिकानों को निशाना बनाया है। इसके अलावा, संयुक्त अरब अमीरात के शहर दुबई पर भी बड़ा हमला किए जाने की खबरें हैं। ईरान की इस कार्रवाई के जवाब में अमेरिका ने यूरोप से अपने उन्नत एयर डिफेंस सिस्टम को मिडिल ईस्ट में स्थानांतरित कर दिया है। इराक में भी तनाव चरम पर है, जहां अमेरिका ने अपने 'लुकास ड्रोन' के जरिए ईरान समर्थित पीएमएफ (PMF) के ठिकानों पर स्ट्राइक की है।

अमेरिका की जवाबी कार्रवाई और नाटो की तैयारी

ईरान के हमलों के जवाब में अमेरिका ने तेहरान के वरमिन इलाके में भीषण बमबारी की है। रिपोर्टों के अनुसार, पूर्वी तेहरान स्थित कमांड मुख्यालय पर भी एयरस्ट्राइक की गई है। इस बीच, नाटो अब एक 'विध्वंसक जंग' की तैयारी करता दिख रहा है। जर्मनी ने लिथुआनिया से लेकर अपनी सीमाओं तक एक विशाल सैन्य और मेडिकल इवैक्युएशन एक्सरसाइज शुरू की है। रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद यह अब तक का सबसे बड़ा मेडिकल ड्रिल माना जा रहा है, जो यह संकेत देता है कि पश्चिमी देश एक बड़े युद्ध में घायल होने वाले सैनिकों के प्रबंधन की तैयारी कर रहे हैं।

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर