ईरान-इजरायल जंग, (सोर्स- सोशल मीडिया)  
विदेश

ईरान-इजरायल के बीच भीषण युद्ध जारी, UAV कमांडर को मार गिराया; न्यूक्लियर सिटी इस्फहान में जोरदार धमाके

इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार के अनुसार ईरान ने दक्षिणी इजरायल के बीरशेबा और उत्तर में हाइफा पर मिसाइलें दागीं, जिससे ओटोमन काल की एक मस्जिद को नुकसान पहुंचा।

मनोज आर्या

मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच लगातार एक हफ्ते से तनाव जारी है। ईरान ने ताजा हमले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव पर बैलेस्टिक मिसाइलों और रॉकेट से हमला किया है। टाइम्स ऑफ इजरायल ने बताया है कि सेंट्रल इजरायल में सायरन बजने शुरू हो गए हैं और ईरान से रॉकेट की कई खेप शहर को निशाना बना रही है। ईरान ने शहर के कई इलाकों को निशाना बनाते हुए जोरदार धमाके किए हैं। इजरायल की डिफेंस सिस्टम ने कुछ मिसाइलों और कई रॉकेट को इटरसेप्ट करने में सफल रही।

फार्स न्यूज़ एजेंसी ने ईरान के सैन्य प्रवक्ता के हवाले से बताया कि शुक्रवार को तेहरान के मिसाइल और ड्रोन हमलों में सैन्य स्थलों, रक्षा उद्योगों और कमांड और नियंत्रण केंद्रो के खिलाफ लंबी दूरी की और अत्यधिक भारी मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया था।

ईरान ने 20 मिसाइलें दागी

इजरायली सेना के अधिकारी ने कहा कि उन ताजा ईरानी हमलों में लगभग 20 मिसाइलें दागी गईं और इजरायली एम्बुलेंस सेवा के अनुसार कम से कम दो लोग घायल हो गए। इजरायली मीडिया के अनुसार, ईरानी हमले के बाद मध्य इजरायल में एक चार मंजिला अपार्टमेंट की इमारत की छत पर आग लग गई है, अग्निशमन दल घटनास्थल पर हैं और आग पर काबू पाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। इस हमले में किसी के फंसे होने या घायल होने की कोई जानकारी नहीं है।

ईरान के इरादों पर बहुत संदेह

इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार के अनुसार ईरान ने दक्षिणी इजरायल के बीरशेबा और उत्तर में हाइफा पर मिसाइलें दागीं, जिससे ओटोमन काल की एक मस्जिद को नुकसान पहुंचा। विदेश मंत्रालय के एक वीडियो में पास की एक ऊंची इमारत को भी भारी नुकसान दिखाया गया, जिसमें इजरायल के गृह मंत्रालय की एक ब्रांच है। बता दें कि हाइफा इजरायल का पोर्ट सिटी है। ये सबसे व्यस्त बंदरगाह और नौसैनिक अड्डा है। हाइफा में विदेश मंत्री गिदोन सार ने कहा कि उन्हें ईरान के इरादों पर बहुत संदेह है। उन्होंने कहा कि हम ईरान के रिकॉर्ड से जानते हैं कि वे ईमानदारी से बातचीत नहीं कर रहे हैं।

ईरान की ओर से किए जा रहे हवाई हमले के खिलाफ इधर इजरायल की ओर से जवाबी कार्रवाई भी जारी है। इजरायल का दावा है कि उसकी वायुसेना ने रिवोल्यूशनरी गार्ड के सेकेंड यूएवी ब्रिगेड के कमांडर अमीनपुर जौदकी पर हमला किया और उसे मार गिराया।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा