इंडोनेशिया में कुदरत का कहर, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

VIDEO: इंडोनेशिया में कुदरत का कहर, फ्लैश फ्लड और भूस्खलन से 16 की मौत; कई अब भी लापता

Indonesia Flood News: इंडोनेशिया में तेज बारिश के बाद आई फ्लैश फ्लड और भूस्खलन ने भारी तबाही मचा दी है। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग अब भी लापता हैं।

अमन उपाध्याय

Indonesia News In Hindi: इंडोनेशिया के नॉर्थ सुलावेसी प्रांत में सोमवार तड़के आई फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) और भूस्खलन की घटनाओं ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। राष्ट्रीय आपदा शमन एजेंसी (बीएनपीबी) के अनुसार, इस आपदा में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि तीन लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

बीएनपीबी ने बताया कि यह आपदा सोमवार तड़के करीब 2:30 बजे (स्थानीय समय) सिटारो आइलैंड्स रीजेंसी में कई घंटों तक हुई मूसलाधार बारिश के कारण आई। भारी बारिश के चलते नदियां उफान पर आ गईं जिससे अचानक बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति बन गई।

चार जिलों में भारी नुकसान

एजेंसी के मुताबिक, इस आपदा से चार जिलों में व्यापक नुकसान हुआ है। कुल 148 घर प्रभावित हुए हैं जिनमें से सात घर पूरी तरह तबाह हो गए 29 घरों को गंभीर नुकसान पहुंचा है जबकि 112 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके अलावा पांच घर तेज बहाव में बह गए। सोमवार दोपहर तक अधिकांश इलाकों में बाढ़ का पानी उतर गया लेकिन प्रभावित क्षेत्रों में बिजली और दूरसंचार सेवाएं अब भी बाधित हैं। कई इलाकों का संपर्क कट गया है खासकर ईस्ट सियाउ और साउथ ईस्ट सियाउ उप-जिलों के बीच सड़क संपर्क पूरी तरह टूट चुका है।

देखें Video-

राहत शिविरों में रह रहे लोग

बीएनपीबी के डेटा और सूचना केंद्र के प्रमुख अब्दुल मुहारी ने मंगलवार दोपहर जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इस आपदा में 22 लोग घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया है। वहीं, करीब 682 लोग फिलहाल अस्थायी राहत शिविरों में रह रहे हैं।

प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, 35 परिवारों के कुल 108 लोग विस्थापित हुए हैं। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है, जिसमें स्थानीय प्रशासन, आपदा प्रबंधन टीमें और स्वयंसेवक जुटे हुए हैं।

लोगों से सतर्क रहने की अपील

इंडोनेशिया में बरसात के मौसम के दौरान फ्लैश फ्लड और भूस्खलन की घटनाएं आम हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसे देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने 5 जनवरी से 18 जनवरी तक 14 दिनों के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया अवधि घोषित कर दी है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

Delhi CJP Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल को लिया हिरासत में, ममता-दिपके-सौरव-आशुतोष भी डिटेन

थोड़ी शर्म करे सरकार... अरविंद सावंत का केंद्र पर तीखा हमला, मोदी और शाह की रंगा-बिल्ला से की तुलना

सोनम वांगचुक बोले- देश में अघोषित आपातकाल, रिहाई नहीं तो अनशन पर बैठने की दी चेतावनी

बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने विपक्ष पर साधा निशाना! प्रदर्शन को फ्लॉप शो करार दिया, बोले लोकतंत्र की जीत हुई

मोदी, RSS की पहचान है कायरता, राहुल बोले- हर चाल से वाकिफ हूं, इनसे एक दशक से लड़ रहा