भूकंप के झटके सोर्स- सोशल मीडिया
विदेश

इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके, 5.2 तीव्रता ने लोगों में फैलाई दहशत; नुकसान की कोई खबर नहीं

Indonesia Earthquake News: रविवार की सुबह इंडोनेशिया में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.2 मापी गई। इस झटके से लोगों में डर का माहौल बन गया।

नितिन कुमार राय

Earthquake In Indonesia: इंडोनेशिया में आज सुबह करीब 5 बजे 5.2 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। जानकारी के अनुसार इसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था। नेशनल सिस्मोलॉजिकल सेंटर के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 5.2 थी। यह भूकंप रविवार सुबह 5:07 बजे आया। रिक्टर स्केल पर 5.2 तीव्रता वाले एक जबरदस्त भूकंप ने इंडोनेशिया को हिला दिया, जिससे लोगों में डर का माहौल बन गया।

लोगों में घबराहट फैल गई

सुबह जब भूकंप आया, तो ज्यादातर लोग घरों के अंदर थे। तेज झटकों से लोगों में घबराहट फैल गई और वे बाहर की ओर भागे, जिससे हर तरफ डर का माहौल बन गया। इंडोनेशिया को भूकंप के लिहाज से संवेदनशील इलाका माना जाता है। भूकंप के असर को समझने के लिए उसकी तीव्रता और गहराई को जानना जरूरी होता है। इस भूकंप से नुकसान को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं है। साथ ही जान-माल के नुकसान के बारे में भी कोई खबर नहीं है।

भूकंप से बचाव के उपाय

वैज्ञानिकों ने भूकंप के दौरान लोगों को अपने बचाव के लिए कुछ उपाय बताया गया है। जिसका पालन करने से लोग सुरक्षित रह सकते हैं।

  • सुरक्षित जगह पर रहें और जल्दबाजी में बाहर निकलने से बचें

  • झटका तेज हों तो धैर्य रखे, पेड़-पौधों से दूर रहे

  • घर के अंदर हैं तो तुरंत किसी मजबूत टेबल के नीचे बैठ जाए

  • सिर और गर्दन को हाथों से ढककर रखें

  • खिड़की, शीशे और भारी सामान से दूर रहें

  • झटके के दौरान लिफ्ट का इस्तेमाल न करें

पेरू में जबरदस्त भूकंप

कुछ दिन पहले पेरू में 6.7 तीव्रता का भूकंप आया था। दक्षिणी पेरू में जोरदार झटके महसूस किए गए। पेरू की दक्षिणी एंडीज पर्वत श्रृंखला में 6.7 तीव्रता का भूकंप आया। इका और अरेक्विपा समेत कई इलाकों में झटके महसूस किए गए। अब तक किसी बड़े नुकसान या जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। US जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप स्थानीय समयानुसार दोपहर 1 बजे आया। इसका केंद्र अयाकुचो क्षेत्र के पारिनाकोचास डिपार्टमेंट में उपहुआचो से लगभग 38 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में था।

शनिवार को महाराष्ट्र के हिंगोली में आया था भूकंप

हिंगोली जिले में शनिवार की सुबह एक के बाद एक भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। कुछ ही घंटों के अंतराल पर आए इन हल्के और मध्यम तीव्रता के झटकों के चलते ग्रामीण और शहरी इलाकों में रहने वाले लोग बुरी तरह डर गए। जानकारी के मुताबिक, भूकंप का पहला झटका सुबह करीब 7:46 बजे महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इस पहले झटके की तीव्रता 3.3 मापी गई थी।

Ahmedabad Plane Crash की जांच में कितना काम बाकी? सुप्रीम कोर्ट को केंद्र ने दिया जवाब, जानें क्या कहा?

मुंबई में केट मिडलटन का रॉयल रेड अवतार! आखिरी दिन ब्रिटिश डिजाइनर की ड्रेस में ढाया कहर

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी का बड़ा बयान, आतंकवाद बंद होने तक कोई चर्चा संभव नहीं; BJP पर भी बोला हमला

Cyclone Akvan: कितने बजे और कहां तट से टकराएगा भीषण चक्रवाती तूफान 'अक्वान'? इन इलाकों में मचाएगा तबाही

कपिल शर्मा के शो में दिखेंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी! पहली बार कोई मौजूदा कैबिनेट मंत्री बनेगा मेहमान