द्रौपदी मुर्मू की फिजी यात्रा (सोर्स:-सोशल मीडिया) 
विदेश

भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मिला फिजी का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, कहा- यह सम्मान गहरी मित्रता का प्रतीक

भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी से सम्मानित किया गया। भारतीय राष्ट्रपति को मिलने वाला सम्मान फिजी का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सम्मानित होने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि यह सम्मान भारत और फिजी के बीच गहरी मित्रता का प्रतीक है। जानकारी के लिए बता दें कि फिजी के बाद मुर्मू न्यूजीलैंड और तिमोर-लेस्ते के लिए रवाना होंगी।

शुभम पाठक

सुवा: भरतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अभी अपनी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में फिजी की राजधानी सुवा में हैं। जहां फिजी के राष्ट्रपति रातू विलियम मावलीली काटोनिवेरे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भव्य स्वागत किया। इसके साथ ही फिजी के राष्ट्रपति रातू विलियम ने भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी से सम्मानित किया।

भारतीय राष्ट्रपति को मिलने वाला सम्मान फिजी का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सम्मानित होने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि यह सम्मान भारत और फिजी के बीच गहरी मित्रता का प्रतीक है। जानकारी के लिए बता दें कि फिजी के बाद मुर्मू न्यूजीलैंड और तिमोर-लेस्ते के लिए रवाना होंगी।

फिजी में राष्ट्रपति मुर्मू का भव्य स्वागत

तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में फिजी पहुंची भारतीय राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का फिजी एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत हुआ जहां फिजी के प्रधानमंत्री सिटिवेनी राबुका ने सुवा पहुंचने पर द्रौपदी मुर्मू का गर्मजोशी से स्वागत किया। फिजी के बाद राष्ट्रपति न्यूजीलैंड और तिमोर-लेस्ते जाएंगी। यह किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की फिजी और तिमोर-लेस्ते की पहली यात्रा है। यह यात्रा दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों को और मजबूत करेगी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने दी जानकारी

वहीं इस मामले में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने रविवार को बताया कि एक्ट ईस्ट नीति को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन देशों फिजी, न्यूजीलैंड और तिमोर-लेस्ते की यात्रा पर रवाना हो गई हैं। पहले चरण में राष्ट्रपति फिजी की राजकीय यात्रा पर रहेंगी। इस यात्रा से दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंध और मजबूत होंगे। राष्ट्रपति फिजी की संसद को भी संबोधित करेंगी। उनका भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत करने का भी कार्यक्रम है।

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल