विजय कुमार और उनकी पत्नी, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

अमेरिका में भारतीय शख्स ने पत्नी समेत 4 रिश्तेदारों को गोलियों से भूना, अलमारी में छिपकर बच्चों ने बचाई जान

Indian Man Kills Wife US: अमेरिका के जॉर्जिया में एक भारतीय मूल के व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के बाद अपनी पत्नी और तीन अन्य रिश्तेदारों की हत्या कर दी। घटना के वक्त घर में बच्चे भी मौजूद थे।

अमन उपाध्याय

Vijay Kumar Georgia Shooting: अमेरिका के जॉर्जिया राज्य से एक बेहद चौंकाने वाली और दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां घरेलू विवाद ने इतना भयानक रूप ले लिया कि 51 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी समेत परिवार के तीन अन्य रिश्तेदारों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है।

स्थानीय पुलिस के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार नहीं हुआ। पुलिस ने उसकी पहचान विजय कुमार के रूप में की है और उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि घटना घरेलू झगड़े के बाद हुई।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, यह पूरी घटना एक पारिवारिक विवाद से शुरू हुई। आरोपी विजय कुमार और उसकी 43 वर्षीय पत्नी मीमू डोगरा के बीच अटलांटा स्थित उनके आवास पर झगड़ा हुआ था। विवाद के बाद वे सभी ब्रुक इवी स्थित अपने एक रिश्तेदार के घर गए। वहां विजय कुमार ने अपना आपा खो दिया और अपनी पत्नी मीमू डोगरा के साथ-साथ तीन अन्य रिश्तेदारों गौरव कुमार, निधी चैंदेर और हरीश चांदेर की गोली मारकर हत्या कर दी।

अलमारी में छिपे थे बच्चे, बेटे ने किया 911 पर फोन

इस भयावह वारदात के दौरान घर में तीन बच्चे भी मौजूद थे। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी शुरू होते ही विजय कुमार का 12 साल का बेटा और वहां मौजूद 7 और 10 साल के दो अन्य बच्चे जान बचाने के लिए अलमारी में छिप गए। आरोपी के 12 साल के बेटे ने ही सबसे पहले '911' डायल कर पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के अंदर चार लाशें पड़ी थीं और बच्चे डरे-सहमे अलमारी के अंदर छिपे हुए मिले।

भारतीय दूतावास की प्रतिक्रिया और कानूनी कार्रवाई

अटलांटा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि मृतकों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल है और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। पुलिस ने आरोपी विजय कुमार पर हत्या, गंभीर हमला, द्वेषपूर्ण इरादे से हत्या और बच्चों के प्रति क्रूरता जैसे संगीन आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल हत्या के पीछे के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब