पीएम मोदी की कुवैत में बैठक 
विदेश

कुवैत विजन 2035 से सच होगा खाड़ी देश का सपना, भारत निभाएगा अहम रोल

PM Modi in Kuwait: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कुवैत के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात थी। इस दौरान कुवैत विजन 2035 पर भी जोर दिया गया।

साक्षी सिंह

कुवैत सिटी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कुवैत के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात थी। बयान पैलेस पहुंचने पर पीएम मोदी का औपचारिक स्वागत किया गया। इसके साथ ही कुवैत राज्य के प्रधानमंत्री अहमद अल-अब्दुल्ला अल-अहमद अल-सबाह ने भी उनका स्वागत किया।

दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय चर्चा हुई। इस दौरान कुवैत विजन 2035 पर भी जोर दिया गया। आईये एक नजर डालते हैं दोनों देशों के नेताओं ने क्या साझा किया। साथ ही किन मुद्दों पर चर्चा की।

1. नेताओं ने दोनों देशों के बीच मजबूत ऐतिहासिक और मैत्रीपूर्ण संबंधों को याद किया। द्विपक्षीय सहयोग को और अधिक विस्तारित और गहरा करने के लिए अपनी पूर्ण प्रतिबद्धता की पुष्टि की। इस संदर्भ में वे द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने पर सहमत हुए।

2. प्रधानमंत्री ने कुवैत में दस लाख से अधिक मजबूत भारतीय समुदाय की भलाई सुनिश्चित करने के लिए महामहिम अमीर को धन्यवाद दिया। महामहिम अमीर ने कुवैत के विकास में बड़े और जीवंत भारतीय समुदाय के योगदान की सराहना की।

3. प्रधानमंत्री ने कुवैत द्वारा अपने विजन 2035 को पूरा करने के लिए की जा रही नई पहलों की सराहना की। और इस महीने की शुरुआत में जीसीसी शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए महामहिम अमीर को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कल अरब खाड़ी कप के उद्घाटन समारोह में उन्हें सम्मानित अतिथि के रूप में आमंत्रित करने के लिए आभार भी व्यक्त किया।

4. अमीर ने प्रधानमंत्री की भावनाओं का जवाब दिया और कुवैत और खाड़ी क्षेत्र में एक मूल्यवान भागीदार के रूप में भारत की भूमिका की सराहना की। अमीर ने कुवैत विजन 2035 को साकार करने की दिशा में भारत की बड़ी भूमिका और योगदान की आशा व्यक्त की।

5. प्रधानमंत्री ने अमीर को भारत आने का निमंत्रण दिया।

मुलाकात की तस्वीर X पर पोस्ट

कुवैत विजन 2035 क्या है

कुवैत विजन 2035, कुवैत सरकार की एक रणनीतिक विकास योजना है। इसका मकसद साल 2035 तक कुवैत को क्षेत्रीय व्यापार और निवेश का केंद्र बनाना है। इसके अलावा इस योजना के तहत कुवैत की अर्थव्यवस्था को तेल के अलावा दूसरे क्षेत्रों से भी जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट