आर मैथिली, यूएन में भारत के प्रतिनिधि सोर्स- (@IndiaUNNewYork)
विदेश

आतंकवाद पर भारत की दो टूक! मानवता के खिलाफ अपराध की श्रेणी में शामिल करने की मांग, यूएन से दुनिया को संदेश

India At UN On Terror: भारत ने UNGA की छठी समिति के 81वें सत्र में आतंकवाद को मानवता के विरुद्ध अपराधो की श्रेणी में शामिल करने पर जोर दिया। इस दौरान भारत के द्वारा उठाए गए कदम की जानकारी दी गई।

नितिन कुमार राय

Highlights

  • भारत ने आतंकवाद को लेकर एक बार फिर सक्त टिप्पणी की है

  • संयुक्त राष्ट्र में आतंकवादी गतिविधि को लेकर सख्त पैमाना तय करने की मांग

  • अपराध को रोकने, जांच करने के लिए सिस्टम बनाने की बात कही गई

  • भारत के द्वारा उठाए गए कदमों से दुनिया को अवगत कराया गया

Indian Stand On Terrorism: भारत ने एक बार फिर आतंकवाद को लेकर कड़ी टिप्पणी की है। संयुक्त राष्ट्र ने सोमवार को स्पष्ट रूप से कहा कि आतंकवादी गतिविधियां को लेकर सख्त पैमाने तय की जानी चाहिए। और इसे मानवता के खिलाफ अपराध के दायरे में ठीक से शामिल किया जाना चाहिए। साथ ही, भारत ने इस बात पर जोर दिया कि ऐसे अपराधों को रोकने, उनकी जांच करने और राष्ट्रीय कानूनी व न्यायिक प्रणालियों के जरिए उन पर मुकदमा चलाने की मुख्य जिम्मेदारी देशों की है।

आतंकवाद को लेकर तय हो मानक

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की काउंसलर आर. मैथिली ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की छठी समिति के 81वें सत्र में यह बयान दिया। यह सत्र मानवता के खिलाफ अपराधों की रोकथाम और सजा पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन से जुड़ा था। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की ओर से एक्स पर किए गए एक पोस्ट के अनुसार, भारत के बयान में इस बात पर जोर दिया गया कि यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि तय पैमाने पर आने वाली आतंकवादी गतिविधियों को मानवता के खिलाफ अपराध के दायरे में उचित रूप से मान्यता दी जाए।

देश के आंतरिक मामले में हस्तक्षेप न करने की बात

भारत ने देश की संप्रभुता और आंतरिक मामलों में दखल न देने के सिद्धांत का सम्मान करते हुए क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अधिकार-क्षेत्र को प्राथमिकता देने की बात कही। बयान में इस बात पर भी जोर दिया गया कि मानवता के खिलाफ अपराधों पर कोई भी नया कन्वेंशन मौजूदा अंतरराष्ट्रीय कानूनी तंत्र के अनुसार होना चाहिए, न कि उनकी नकल और मौजूदा अंतरराष्ट्रीय नियमों को बस नए कन्वेंशन में शामिल करने का विरोध किया गया।

जरूरी नियम बनाने की मांग

भारत ने मानवता के खिलाफ अपराधों को रोकने और सजा देने के लिए अंतरराष्ट्रीय ढांचा तैयार करने की कोशिशों के तहत अंतरराष्ट्रीय कानून के व्यापक रूप से स्वीकृत सिद्धांतों, मजबूत राष्ट्रीय क्षमताओं और पारदर्शी व समावेशी बातचीत की जरूरत पर भी जोर दिया।

संयुक्त राष्ट्र में भारत का यह रुख पिछले 12 वर्षों में आतंकवाद के खिलाफ उसकी व्यापक कोशिशों के अनुरूप है, जो आतंकवाद के प्रति सख्त रवैये को दर्शाता है।

भारत ने उठाए हैं सख्त कदम

भारत ने कहा कि देश में आतंकवाद-रोधी व्यवस्था में बदलाव के तहत कानूनी ढांचे को मजबूत किया गया है, संस्थागत सुधार किए गए हैं और खुफिया जानकारी के तालमेल को बेहतर बनाया गया है। इससे केंद्र और राज्य की एजेंसियों के बीच आपसी सहयोग काफी बढ़ा है। सीमा-पार आतंकवाद के खिलाफ ठोस कार्रवाई, आतंकी फंडिंग नेटवर्क को खत्म करने और पुलिस व सुरक्षा बलों के आधुनिकीकरण ने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया है।

UNGA की छठी समिति में भारत के बयान में एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय समझौते के महत्व को फिर से दोहराया गया जो राष्ट्रीय अधिकार-क्षेत्र का सम्मान करे।

आपदा की मार झेल रही दुनिया! नेपाल-पनामा की तबाही के बीच UN का सेंडाई फ्रेमवर्क को लोग कर रहे याद

जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, कॉकरोच जनता पार्टी के सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में

Jantar Mantar: जंतर-मंतर पर नहीं तो और कहां होगा प्रदर्शन? दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका, मंगलवार को सुनवाई

राहुल गांधी की याचिका में चौदह त्रुटि! कोर्ट ने 220 रुपये की कमी की ओर इशारा किया, आज भी कई याचिका पर सुनवाई

Weather Alert: दिल्ली-UP समेत 15 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, जानें मौसम का हाल