विदेश मंत्रालय सोर्स- सोशल मीडिया
विदेश

नापाक करतूतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, भारत ने फिर लगाई लताड़; MEA ने दी सख्त चेतावनी

Cross Border Infiltration: भारत ने सीमा पार से अवैध गतिविधि के लिए पाकिस्तान के सामने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। भारत ने इस दौरान की गई कार्रवाई की जानकारी दी।

नितिन कुमार राय

MEA Summons Pakistan: भारतीय विदेश मंत्रालय ने शनिवार को कड़े राजनयिक विरोध के तौर पर पाकिस्तान हाई कमीशन के कार्यवाहक प्रमुख को तलब किया। यह कदम सीमा पार से लगातार हो रही घुसपैठ और सीमा पर पाकिस्तानी नशीले पदार्थों के गिरोहों की सक्रिय भूमिका के खिलाफ भारत का कड़ा विरोध दर्ज कराने के लिए उठाया गया। भारत ने पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में इंटरनेशनल बॉर्डर पर 2 अक्टूबर को हुई सुरक्षा मुठभेड़ के बारे में पाकिस्तान के बेबुनियाद और दुर्भावनापूर्ण आरोपों को भी सिरे से खारिज कर दिया।

सुरक्षा बलों को चलानी पड़ी गोली

भारतीय अधिकारियों के अनुसार, 2 अक्टूबर की यह घटना तब हुई जब तीन लोग गैर-कानूनी तरीके से पाकिस्तान से भारतीय सीमा में दाखिल हुए। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के जवानों ने घुसपैठियों को कई बार औपचारिक चेतावनी दी और उन्हें पाकिस्तानी इलाके में वापस जाने को कहा। लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी और बॉर्डर की बाड़ की तरफ बढ़ते रहे, जिससे BSF जवानों को सुरक्षा के लिए खतरा देखते हुए गोली चलानी पड़ी।

भारत ने कार्रवाई की जानकारी दी

विदेश मंत्रालय की प्रेस रिलीज में कहा गया कि पाकिस्तानी पक्ष को बताया गया कि तीन लोग भारतीय इलाके में घुस आए थे और BSF की कई चेतावनियों के बावजूद वे पाकिस्तान वापस जाने के बजाय बॉर्डर की बाड़ की तरफ बढ़ते रहे। सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने की वजह से BSF को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी पड़ी। यह घटना पाकिस्तान से काम करने वाले हथियारों से लैस ड्रग्स सिंडिकेट की बार-बार सीमा पार करने की गतिविधियों के पैटर्न को दिखाती है। पाकिस्तान सरकार से कहा गया है कि वह सीमा पार घुसपैठ, ड्रग्स तस्करी और इसमें पाकिस्तान की सीमा सुरक्षा बलों की मिलीभगत की जांच करे और उचित सुधारात्मक कदम उठाए।

ड्रग्स की तस्करी करने वाले नेटवर्क का हिस्सा

विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह घटना पाकिस्तान से बेरोकटोक चल रहे हथियारों और ड्रग्स की तस्करी करने वाले नेटवर्क के एक साफ और बार-बार दिखने वाले पैटर्न का हिस्सा है। राजनयिक स्तर पर तलब किए जाने के दौरान, नई दिल्ली ने पाकिस्तान सरकार से तुरंत और ठोस सुधारात्मक कदम उठाने का आग्रह किया। बयान में आगे कहा गया कि पाकिस्तान से यह भी आग्रह किया गया कि वह अंतरराष्ट्रीय सीमा का सम्मान करे, संबंधित द्विपक्षीय समझौतों का सख्ती से पालन करे, अपनी सेना को अपनी तरफ से अनधिकृत आवाजाही रोकने के लिए प्रभावी नियंत्रण रखने का निर्देश दे।

IT मंत्रालय के आदेश के बाद Apple का बड़ा एक्शन: भारत में ऐप स्टोर से हटाया गया Bitchat ऐप, जानें क्या है वजह

2029 से पहले कैसे PM बनेंगे राहुल गांधी? जेल भेजने की धमकी पर भड़के CM सरमा, बोले- कैदी नहीं, जनता देती है वोट

Weather Today: यूपी-बिहार-झारखंड समेत 14 राज्यों में झमाझम बरसेंगे बादल, 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पूरा इजरायल आपको गले लगाएगा...PM नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार को भेजा ऐतिहासिक निमंत्रण

आम जनता को रेलवे का बड़ा तोहफा! इन रूटों पर चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट