रूस में भारत सरकार की वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट स्कीम की प्रदर्शनी का आयोजन 
विदेश

भारत की 'One District One Product' स्कीम रूस में मचा रही धमाल, देश की खूबसूरती में लगाए चार चांद

रूस में भारतीय दूतावास की ओर से भारत सरकार की स्कीम 'One District One Product' प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। ये आयोजन चार दिवसीय है। इस प्रदशर्नी का उद्घाटन रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार ने किया।

साक्षी सिंह

मॉस्को: रूस में भारतीय दूतावास की ओर से भारत सरकार की स्कीम 'One District One Product' प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। ये आयोजन चार दिवसीय है। ये प्रदशर्नी रूसी विज्ञान अकादमी के ओरिएंटल अध्ययन संस्थान के सहयोग से दूतावास की ओर से लगाई गई है। इस प्रदशर्नी का उद्घाटन रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार ने किया।

विनय कुमार ने रूसी विज्ञान अकादमी के ओरिएंटल अध्ययन संस्थान के सहयोग से दूतावास द्वारा आयोजित One District One Product यानी एक जिला एक उत्पाद (ODOP) प्रदर्शनी का आयोजन कराया।

ODOP को बढ़ावा देने की पहल

इस प्रदर्शनी में भारत के 11 राज्यों में फैले भारत के 20 जिलों के उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी में भारत के मित्रों, प्रवासी भारतीयों और स्थानीय मीडिया के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। यह प्रदर्शनी 01 अगस्त से 04 अगस्त तक चलेगी और इसमें पारंपरिक उत्पादों की गुणवत्ता और उनकी विविधता की झलक देखने को मिलेगी। यह ODOP वस्तुओं को भी बढ़ावा देगी।

सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट

क्या है ODOP स्कीम

एक जिला एक उत्पाद यानी ODOP पहल का उद्देश्य देश के सभी जिलों में संतुलित क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देना है। इस पहल का उद्देश्य देश के सभी जिले यानी एक जिला - एक उत्पाद, से कम से कम एक उत्पाद का चयन, ब्रांडिंग और प्रचार करना है। ताकि सभी क्षेत्रों में हर तरफ से सामाजिक-आर्थिक विकास को सक्षम बनाया जा सके। ODOP पहल ने देश भर के 761 जिलों से कुल 1102 उत्पादों की पहचान की है।

उत्पादन का व्यवसाय इस तरह

ODOP पहल के तहत सभी उत्पादों का चयन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा जमीनी स्तर पर मौजूदा पारिस्थितिकी तंत्र, निर्यात केंद्रों (DEH) के रूप में जिलों के अंतर्गत पहचाने जाने वाले उत्पादों और जीआई-टैग वाले उत्पादों को ध्यान में रखकर किया गया है। आखरी लिस्ट में राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों के संबंधित विभाग द्वारा डीपीआईआईटी को भेजी जाती है।

प्रदर्शनियों, क्षमता निर्माण आदि समेत सभी गतिविधियां राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों के परामर्श और समन्वय में राज्य, केंद्र शासित प्रदेश और जिला स्तर पर की जाती हैं।

मेंटल हेल्थ के लिए ट्रेनिंग हब बनेगा बेंगलुरु स्थित NIMHANS, ब्रिक्स बैठक में बनी सहमति

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत मंडपम में आज सम्मेलन का दूसरा और आखिरी दिन, ली जाएगी ब्रिक्स फैमिली फोटो

ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत... किशोर कुमार के फैन निकले मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम, BRICS में गाया बॉलीवुड गीत

आखिर कितनी ताकतवर है UNSC?, BRICS समिट के दौरान पीएम मोदी ने उठाई सुधार की मांग

BRICS Summit 2026: भाजपा ने गिनाए सम्मेलन के फायदे, विपक्ष के सवालों पर नेताओं का करारा जवाब