बिलावल भुट्टो, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

सिंधु जल समझौता रद्द कर... परमाणु जंग की तैयारी कर रहा भारत, US में बिलावल भुट्टो ने उगला जहर

पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने फिर से विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भारत ने सिंधु जल समझौते को समाप्त कर पहले परमाणु युद्ध की तैयारी शुरू कर दी है।

अमन उपाध्याय

वॉशिंगटन: भारत द्वारा सिंधु जल संधि को स्थगित करने के बाद, पाकिस्तान ने कई बार अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इस मुद्दे को उठाकर खुद को पीड़ित दिखाने की कोशिश की है। इसी क्रम में पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उनका कहना है कि भारत ने सिंधु जल समझौते को खत्म करके परमाणु युद्ध की तैयारी शुरू कर दी है। है। इस मामले में पाकिस्तान ने अमेरिका सहित अन्य देशों से अपील की है कि वे हस्तक्षेप कर भारत को इस कदम से रोकें।

रिपोर्ट के अनुसार, वॉशिंगटन स्थित मिडिल ईस्ट इंस्टीट्यूट में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा कि भविष्य में जलवायु परिवर्तन की वजह से पानी को लेकर युद्ध की आशंका जताई जाती रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत द्वारा पाकिस्तान का पानी रोकने की घोषणा वास्तव में एक परमाणु युद्ध की नींव डालने जैसा कदम है। बिलावल ने यह भी दोहराया कि पाकिस्तान पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि पानी की आपूर्ति रोकने जैसी कोई भी कार्रवाई ‘युद्ध की कार्यवाही’ मानी जाएगी।

खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते

अप्रैल में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए सिंधु जल समझौते को रद्द कर दिया। भारत ने स्पष्ट कर दिया कि "खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते।" इस हमले में पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने 26 निर्दोष लोगों की बेरहमी से हत्या की थी। इसके जवाब में भारत ने "ऑपरेशन सिंदूर" के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में कई आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाकर तबाह कर दिया।

हमारे अस्तित्व पर सीधा हमला

बिलावल भुट्टो जरदारी ने अमेरिका में भारत के खिलाफ तीखा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह हमारे अस्तित्व पर सीधा हमला है। दुनिया का कोई भी देश, चाहे वह कितना भी बड़ा, ताकतवर या सक्षम क्यों न हो, अपने अस्तित्व और पानी की सुरक्षा के लिए जरूर लड़ेगा। उन्होंने आगे जोर देते हुए कहा कि भारत को सिंधु जल समझौते का सख्ती से पालन करना चाहिए। अमेरिका समेत अन्य देशों को चाहिए कि वे भारत को इस संधि का उल्लंघन करने से रोकने के लिए ठोस कदम उठाएं।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव