अहमद शरीफ चौधरी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

भारत-अफगानिस्तान की दोस्ती देख बौखलाया पाकिस्तान, जहर उगलने लगी मुनीर की फौज, लगाया बड़ा आरोप

India Using Afghanistan as Terror Base: भारत और अफगानिस्तान की नजदीकियों से नाराज पाकिस्तान ने आरोप लगाया कि भारत, अफगान जमीन का इस्तेमाल पाकिस्तान में आतंक फैलाने के लिए कर रहा है।

अक्षय साहू

Pakistan:अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी एक हफ्ते के भारत दौरे पर है। इस दौरान दोनों के बीच कई अहम समझौते हुए। लेकिन भारत और अफगानिस्तान की यह दोस्ती पाकिस्तान को कुछ खास रास नहीं आ रही है। इसके चलते पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ एक बार फिर जहर उगलना शुरू कर दिया है।

पाकिस्तान ने आरोप लगाया कि भारत अफगानिस्तान को पाकिस्तान के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल कर रहा है। यह बयान पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने पेशावर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल भारत पाकिस्तान में आतंक फैलाने के लिए कर रहा है।

अफगानिस्तान के साथ बढ़ता तनाव

चौधरी का बयान ऐसे समय आया है जब पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच रिश्ते बहुत तनावपूर्ण हो गए हैं। हाल ही में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हवाई हमला किया, जिसका लक्ष्य तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के नेता नूर वली महसूद को मारना था। हालांकि बाद में महसूद का एक ऑडियो सामने आया जिसमें उसने कहा कि वह सुरक्षित है। इस हमले से अफगानिस्तान की तालिबान सरकार नाराज हो गया है। अफगानिस्तान पर पाकिस्तान लंबे समय से आरोप लगाता रहा है कि वह टीटीपी को हथियार और पैसा देता है। पाकिस्तानी सेना ने यह भी कहा कि वे अफगानिस्तान को कई देशों के जरिए यह संदेश दे रहे हैं कि आतंकवादियों को पनाह देना बंद किया जाए। उन्होंने अमेरिका, चीन, सऊदी अरब, तुर्की और यूएई जैसे देशों का नाम लिया, जो इस मुद्दे में पाकिस्तान का साथ दे रहे हैं।

मुत्ताकी की पाकिस्तान को चेतावनी

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भी संसद में कहा कि पाकिस्तान अब और बर्दाश्त नहीं करेगा कि अफगान जमीन से हमला किया जाए। उन्होंने अफगान शरणार्थियों का जिक्र करते हुए कहा कि अब उनका अपने देश लौटने का समय आ गया है।

वहीं, भारत दौरे पर आए अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने पाकिस्तान को खुली चेतावनी दी है। उन्होंने हाल ही में काबुल में हुए बम धमाकों को लेकर पाकिस्तान पर शक जताते हुए कहा कि, पाकिस्तान को अफगान लोगों के सब्र का इम्तिहान लेने की कोशिश न करें। इसके परिणाम पाकिस्तान पर भारी पड़ सकते हैं।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग, UP में सपा के पक्ष में माहौल; नितिन गडकरी ने डाला वोट

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर