इमरान खान  (सो. सोशल मीडिया)
विदेश

इमरान खान की मौत? मुनीर ने अपने हाथ में लिया अदियाला जेल का पूरा कंट्रोल, अमेरिका से आई रिपोर्ट से मचा हड़कंप!

Imran Khan Jail Update: अमेरिका में रह रहे वरिष्ठ पत्रकार वजाहत एस. खान ने इमरान खान की मौत को लेकर सनसनीखेज दावा किया, जिसके बाद पाकिस्तान की राजनीति में बवाल मच गया।

अर्पित शुक्ला

Imran Khan Death Rumours: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के संस्थापक इमरान खान की सलामती और स्वास्थ्य को लेकर एक बार फिर पाकिस्तान में सियासी हलचल तेज हो गई है। अमेरिका में रह रहे वरिष्ठ पत्रकार वजाहत एस. खान ने इमरान खान की मौत को लेकर सनसनीखेज दावा किया, जिसके बाद पाकिस्तान की राजनीति में बवाल मच गया।

हालांकि, पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने इमरान खान की मौत से जुड़े दावों को पूरी तरह झूठा और मनगढ़ंत बताया है। दूसरी ओर, PTI ने दावा किया है कि इमरान खान के परिवार ने अदियाला जेल की CCTV लाइव फीड में उन्हें देखा है।

पत्रकार वजाहत एस. खान ने क्या दावा किया?

वजाहत एस. खान ने 10 और 11 अगस्त को जारी अपनी वीडियो रिपोर्ट में दावा किया कि उन्होंने रावलपिंडी स्थित सेना मुख्यालय (GHQ), मिलिट्री इंटेलिजेंस (MI) और कम्युनिकेशंस-मॉनिटरिंग डायरेक्टरेट से जुड़े कुछ अधिकारियों और एक जूनियर सैन्यकर्मी से बात की है।

हालांकि, पत्रकार के मुताबिक, इन अधिकारियों ने इमरान खान की मौत की सीधे तौर पर पुष्टि नहीं की। उनकी रिपोर्ट में पाकिस्तानी सेना के भीतर कथित तौर पर फैले तनाव और आशंका का जिक्र किया गया है।

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि कुछ सैन्य अधिकारी निगरानी के डर से अपने घरों में भी फोन पर इस मुद्दे पर चर्चा करने से बच रहे हैं। यहां तक कि फोन के सिग्नल को ब्लॉक करने के लिए उन्हें माइक्रोवेव में रखने की बात भी कही गई है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

अदियाला जेल को लेकर भी किए गए बड़े दावे

वजाहत खान की रिपोर्ट में रावलपिंडी की अदियाला जेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई दावे किए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, जेल की सुरक्षा व्यवस्था में मिलिट्री इंटेलिजेंस की भूमिका बढ़ाई गई है और इमरान खान की बैरक की निगरानी बेहद कड़े स्तर पर की जा रही है।

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि इमरान खान की सेल से GHQ तक 24 घंटे लाइव CCTV फीड पहुंचती है। हालांकि, इस दावे की भी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

ISPR ने किया दावों का खंडन

इमरान खान की मौत की खबर सामने आने के बाद पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग ISPR ने इसे खारिज कर दिया। सेना ने इन दावों को आधारहीन और झूठा बताया।

वहीं, पत्रकार वजाहत एस. खान ने ISPR के इस बयान को अहम बताया। उनका तर्क है कि सेना की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया आना इस बात का संकेत है कि इमरान खान जीवित हैं।

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप

INDIA Alliance Protest: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेस बोली सब याद रखा जाएगा

दो घंटे की हिरासत के बाद छूटे राहुल और प्रियंका गांधी, आकाशवाणी परिसर से हुई थी गिरफ्तारी

पंजाब CM ऑफिस पर CBI की छापेमारी, भगवंत मान बोले- BJP ने शुरू कर दी चुनावी खेल